शांतिपुर्वक सम्पन्न हुआ तियरा मे ईद उल अज़हा (बकरीद) की नमाज़ : आज पूरे मुल्क भारत में हुई ईद उल अजहा (बकरीद) की नमाज
आज पूरे मुल्क भारत में हुई ईद उल अजहा की नमाज
शांतिपुर्वक सम्पन्न हुआ तियरा मे ईद उल अज़हा की नमाज़

प्रयागराज आपको बताते चले की थाना एयरपोर्ट के तियरा गांजा गांव मे सुबह से ही बच्चे बड़े सभी ईद की नामाज़ अदा करने के लिए ईदगाह पर पहुंचे ईदगाह मे अदबो अहतराम से नमाज़ अदा की गई व मुल्क में अमन चैन व खुशहाली की दुआ मांगी गई मौलाना ने खुत्बा सुनाया व सभी ने खामोशी के साथ खुत्बा सुकुन से सुना उसके बाद सभी ने एक दुसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी मौलाना हाफिज हसीब अहमद सिद्दीकी साहब ने ईदगाह पर अपने बयान में इब्राहिम अलेहिस्लाम व इस्माईल अलैहिस्सलाम की कुर्बानी की तफसील बयान की और बताया की अब जब भी कोई इस तरह से कुर्बानी देगा तो उसे अपनी औलाद की दी हुई कुर्बानी का सवाब मिलेगा। आगे फरमाया कि खाली भेडे की कुर्बानी देना ही नहीं बल्कि अपने मुल्क के साथ वफ़ा दारी, पड़ोसी का हक, बेटे व बेटी का हक, भाई बहन का हक,दोस्तो का हक आदि भी कुर्बानी देने जैसा है इस तरह की हक का देना भी कुर्बानी है।
ईद की नामाज़ के बाद गांव में हिन्दू मुस्लिम ने आपस मे एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी खुसूसन मुस्लिम समाज की जानिब से पूरे मुल्क को ईद की मुबारकबाद दी गई ।
जिसमें सामिल एयरपोर्ट थाना पुलिस व गाँव के चौकीदार सुरेश कुमार, व इमरान अहमद, इरफान अहमद, जमाल अहमद, कमाल अहमद, रेहान, फरहद अंसारी, कैश, हमजा, इस्माइल, इसराइल आदि लोग मौजूद रहें.
प्रयागराज मंडल ब्यूरो चीफ
🌼मो. ईशाम🌼
Tags :
Paryagraj