Sat 09 May 2026

ब्रेकिंग

जावरा (नि. प्र.) नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा पूरे देश में विजय पताका फहरा रही है,

एवं अनुविभागीय अधिकारी श्री सुनील जी जायसवाल के आदेशानुसार

आईसीयू वार्ड का संचालन प्रारंभ करने के दिए निर्देश

संगीत के क्षेत्र में जोबट नगर के नाम को पूरे भारतवर्ष में पहचान दिलाने वाली, जोबट की बेटी

अनियमितता पाए जाने पर नोटिस जारी

सुचना

प्रदेश की कलम 24x7 एडिटर इन चीफ़ मोहम्मद जावेद शीशगर 9981165231 उप सांपादक राजा पठान 9977285255 विज्ञापन और खबरे लगवाने के लिए हमसे संपर्क करे धन्यवाद

भाजपा नगर मंडल जावरा पदाधिकारियो की कामकाजी बैठक संपन्न : जावरा (नि. प्र.) नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा पूरे देश में विजय पताका फहरा रही है,

जावेद शीशगर

Fri, May 8, 2026 14 Views

भाजपा नगर मंडल जावरा पदाधिकारियो की कामकाजी बैठक संपन्न

जावरा (नि. प्र.) नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा पूरे देश में विजय पताका फहरा रही है, अब हमें नगर मंडल जावरा के प्रत्येक बूथ को विजय बनाने की रणनीति के साथ कार्य करना है, उक्त विचार भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल जावरा प्रभारी व भाजपा जिला महामंत्री जयवंत कोठारी नें पार्टी पदाधिकारियो की कामकाजी बैठक में निजी स्कुल में व्यक्त किए, इस अवसर पर मंडल प्रभारी जयवंत कोठारी नें बूथ प्रबंधन व मन की बात कार्यक्रम व संगठन के आगामी कार्यक्रम की जानकारी दी, उक्त जानकारी देते हुए मिडिया प्रभारी गुरु संदीप रांका जावरा ने बताया कि इस अवसर पर जिला महामंत्री महेश सोनी नें पदाधिकारियो से कहाँ की प्रत्येक माह के अंतिम सप्ताह में बूथ स्तर पर बैठक का आयोजन करें व सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाए, सर्वप्रथम जिला महामंत्रीद्वय जयवंत कोठारी व महेश सोनी द्वारा भारत माता, श्यामाप्रसाद जी मुखर्जी, दीनदयाल जी उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर बैठक का शुभारम्भ किया, उपस्थित पार्टी पदाधिकारियो व अतिथियों को भाजपा नगर अध्यक्ष राजेश शर्मा द्वारा पार्टी का अंग वस्त्र पहना कर सम्मान किया, स्वागत उदबोधन देते हुए मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा नें कहाँ की हमें बूथ स्तर व जन जन तक सरकार व पार्टी की रीती नीति का प्रचार करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजना का लाभ पहुँचे ये प्रयास करना है, बैठक का संचालन महामंत्री अनिल धारीवाल व आभार महामंत्री मनीष ऊंटवाल ने व्यक्त किया,बैठक में वीरेंद्र सिंह चौहान, घनश्याम सोलंकी, पंकज काठेड़, संदीप राका, श्रीमती संतोष शर्मा, शरद डूंगरवाल, महेश शर्मा सत्यनारायण पांचाल, शरीफ कुरैशी, यश सकलेचा, महेंद्र चौहान, नूर हुसैन,इरफान कुरैशी देवेंद्र चौहान, आदि उपस्थित थे | उपरोक्त जानकारी मीडिया प्रभारी संदीप रांका नें प्रदान की |

Tags :

रतलाम

जावरा