वॉइस ऑफ़ इंडिया की विनर प्रियाणी का जोबट नगर में आगमन। : संगीत के क्षेत्र में जोबट नगर के नाम को पूरे भारतवर्ष में पहचान दिलाने वाली, जोबट की बेटी
जावेद शीशगर
Thu, May 7, 2026 29 Views
वॉइस ऑफ़ इंडिया की विनर प्रियाणी का जोबट नगर में आगमन।
संगीत के क्षेत्र में जोबट नगर के नाम को पूरे भारतवर्ष में पहचान दिलाने वाली, जोबट की बेटी
वॉइस ऑफ़ इंडिया
(टीवी कार्यक्रम )की विनर प्रियाणी वाणी पंडित का अपने गृह नगर जोबट मे आगमन हुआ।
अपने दादाजी ,परिवार एवं संगीत के शौकीन मित्रों के साथ मिलकर वो बहुत प्रसन्न हुई। संगीत के क्षेत्र में बहुत रुचि रखने वाले जोबट के पूर्व एसडीओपी श्री नीरज नामदेव से भी वीडियो कॉल पर चर्चा की गई।
प्रियाणी वाणी पंडित ने अपने इंटरव्यू में यह बताया की हमारे क्षेत्र की आदिवासी संस्कृति में संगीत का बड़ा ही महत्व है। हमारा क्षेत्र हर रस्म और रिवाज संगीत के साथ ही मनाता है। साथ ही जोबट नगर में भी बहुत सारी प्रतिभाएं हैं जिन्हें एक अच्छे प्लेटफार्म की जरूरत है।
आगे उन्होंने बताया की जोबट क्षेत्र में एक ऑडिटोरियम बनाना चाहिए जहां पर सभी प्रतिभाएं अपने आप को निखार सके।
चर्चा के दौरान उन्होंने लता जी का एक सुमधुर गीत भी प्रस्तुत किया।
प्रदेश की कलम 24/7 पर
जिला ब्यूरो चीफ वासुदेव वाणी से खास बातचीत।
Tags :
अलीराजपुर जोबट