विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर रेडक्रॉस अध्यक्ष : एवं अनुविभागीय अधिकारी श्री सुनील जी जायसवाल के आदेशानुसार
जावेद शीशगर
Fri, May 8, 2026 4 Views
विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर रेडक्रॉस अध्यक्ष एवं अनुविभागीय अधिकारी श्री सुनील जी जायसवाल के आदेशानुसार सरकारी अस्पताल एवं महिला अस्पताल के सफाई कर्मियों एवं रेड क्रॉस सोनोग्राफी सेंटर के डॉक्टर श्री अयाज खान का रेडक्रॉस के सदस्यों ने पुष्प मालाओं से स्वागत किया ।
साथ ही अस्पताल में भर्ती मरीज एवं रेड क्रॉस सोनोग्राफी सेंटर पर सोनोग्राफी करने आए मरीजों को जूस, केले एवं बिस्किट का वितरण किया गया ।

इस अवसर पर रेड क्रॉस के अध्यक्ष वीरेंद्र सिसोदिया ने रेड क्रॉस की भूमिका पर विस्तार से समस्त मरीजों के सामने अपने विचार व्यक्त किए । वाइस चेयरमैन प्रदीप दसेड़ा ने आश्वस्त कीया की रेडक्रॉस का प्रत्येक डायरेक्टर 24 घंटे पीड़ित मानवता की सेवा के लिए उपलब्ध है । इस अवसर पर रेड क्रॉस कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र सिंह तोमर एवं रेड क्रॉस कर्मचारी अंसार खान, लोकेश राव, सूरज कटारा, विशाल राठौर, भारती सिंह, पूजा बैरागी एवं आकांक्षा गौड़ उपस्थित रहे ।
Tags :
रतलाम
जावरा