Sat 09 May 2026

ब्रेकिंग

जावरा (नि. प्र.) नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा पूरे देश में विजय पताका फहरा रही है,

एवं अनुविभागीय अधिकारी श्री सुनील जी जायसवाल के आदेशानुसार

आईसीयू वार्ड का संचालन प्रारंभ करने के दिए निर्देश

संगीत के क्षेत्र में जोबट नगर के नाम को पूरे भारतवर्ष में पहचान दिलाने वाली, जोबट की बेटी

अनियमितता पाए जाने पर नोटिस जारी

सुचना

प्रदेश की कलम 24x7 एडिटर इन चीफ़ मोहम्मद जावेद शीशगर 9981165231 उप सांपादक राजा पठान 9977285255 विज्ञापन और खबरे लगवाने के लिए हमसे संपर्क करे धन्यवाद

कुल्फी निर्माण इकाइयों का निरीक्षण कर लिए गए नमूने, : अनियमितता पाए जाने पर नोटिस जारी

कुल्फी निर्माण इकाइयों का निरीक्षण कर लिए गए नमूने, अनियमितता पाए जाने पर नोटिस जारी

कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट के निर्देशन में जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं आमजन के स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग एवं नापतोल विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मेघनगर एवं थांदला क्षेत्र में आकस्मिक निरीक्षण कार्रवाई की गई। निरीक्षण के दौरान कुल्फी निर्माण इकाइयों एवं फल गोदामों की जांच कर आवश्यक नमूने लिए गए तथा संबंधित संचालकों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री वेलसिंह मोरी ने बताया कि मेघनगर रेलवे स्टेशन के समीप पुराने गोदाम परिसर में कुल्फी निर्माण किए जाने की सूचना प्राप्त होने पर संयुक्त टीम द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मौके पर कुल तीन कुल्फी निर्माण कारखाने संचालित पाए गए, जहां कुल्फी निर्माण का कार्य किया जा रहा था। संबंधित संचालकों द्वारा निर्मित कुल्फी जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में विक्रय हेतु कमीशन के आधार पर वितरित की जाती है।

निरीक्षण के दौरान टीम द्वारा कुल्फी एवं कस्टर्ड पाउडर के कुल चार नमूने जांच हेतु लिए गए, जिन्हें परीक्षण के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कार्यवाही के दौरान निरीक्षण स्थलों पर साफ-सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं पाई गई तथा कारखानों में कार्यरत कर्मचारियों के मेडिकल सर्टिफिकेट भी उपलब्ध नहीं पाए गए। इस पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत संबंधित कारखाना संचालकों को सुधारात्मक कार्रवाई हेतु नोटिस जारी किए जा रहे हैं। विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित समयावधि में नोटिस का पालन नहीं किए जाने पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

फल गोदामों का भी किया गया निरीक्षण

संयुक्त टीम द्वारा थांदला क्षेत्र में मछली गली स्थित फल गोदामों का भी आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गोदाम में आम फलों को पकाने हेतु भंडारण किया जाना पाया गया। टीम द्वारा फलों को कृत्रिम रूप से पकाने में उपयोग होने वाले कार्बाइड की जांच की गई, जिसमें मौके पर कार्बाइड का उपयोग नहीं पाया गया।

निरीक्षण में यह पाया गया कि गोदाम संचालकों द्वारा भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण द्वारा प्रमाणित रिपेनिंग एजेंट का उपयोग किया जा रहा है। टीम द्वारा संचालकों को भविष्य में भी केवल प्रमाणित रिपेनिंग एजेंट का ही उपयोग करने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री राहुल सिंह अलावा, श्री वेलसिंह मोरी, नापतोल निरीक्षक श्री कपिल कदम एवं श्रम सहायक श्री संजय पंचाल उपस्थित रहे

एडिटर इन चीफ मो. जावेद शीशगर 9981165231

Tags :

JHABUA

Meghnagar

Thandla