चोरी एवं लूट की तीन वारदातों का हुआ खुलासा कुल 5.20 लाख का मशरूका : आरोपियों को मीली सजा ओर पहुंचाया गया जेल
Chandr shekhar
Wed, Jun 17, 2026 7 Views
झाबुआ रायपुरिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता।
चोरी एवं लूट की तीन वारदातों का हुआ खुलासा कुल ₹5.20 लाख का मशरूका बरामद किया गया।
आरोपियों की मीली सजा ओर पहुंचाया गया जेल
झाबुआ से चन्द्रशेखर राठौर की रिपोर्ट।
झाबुआ जिले के रायपुरिया थाना अंतर्गत पुलिस ने चोरी एवं लूट की तीन अलग-अलग वारदातों का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लगभग ₹5.20 लाख मूल्य का मशरूका बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
घटना का विवरण इस तरह था।
1. कस्बा झकनावदा में दिनांक 21 दिसंबर 2025 को रात्रि में हुई चोरी की घटना
दिनांक 21 दिसंबर 2025 को रात्रि लगभग 9 बजे एक परिवार मेला देखने गया हुआ था। सूने मकान का फायदा उठाकर अज्ञात बदमाश छत के रास्ते घर में घुसे और अलमारी का लॉकर तोड़कर लगभग ₹50 हजार नगद एवं सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना रायपुरिया में अपराध क्रमांक 326/25, धारा 331(4), 305(ए) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
2. ग्राम सेमरोड के राम मंदिर से चोरी की घटना
दिनांक 17 मार्च 2026 को ग्राम सेमरोड़, चौकी झकनावदा क्षेत्र स्थित राम मंदिर में दर्शन करने के बहाने प्रवेश कर अज्ञात बदमाशों ने भगवान की प्रतिमा पर लगे चांदी के मुकुट, छत्र एवं चांदी की चेन चोरी कर ली थी।
3. ग्राम बनी में बकरा खरीद ने जा रहे के साथ लूट की घटना
दिनांक 26 अप्रैल 2026 को ग्राम बनी, थाना रायपुरिया क्षेत्र में सुबह 7 से 8 बजे के बीच बकरा खरीदने जा रहे एक व्यक्ति से ₹75 हजार नगद लूटकर आरोपी फरार हो गए थे। इस संबंध में थाना रायपुरिया पर अपराध क्रमांक 144/26, धारा 309(4) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था।
पुलिस के द्वारा की गई कार्यवाही में
उक्त घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक झाबुआ देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिपाल सिंह महोबिया एवं एसडीओपी पेटलावद सुश्री अनुरक्ति साबनानी के मार्गदर्शन में विशेष टीमों का गठन किया गया।
तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से संदिग्धों पर लगातार निगरानी रखी गई। इसी दौरान झकनावदा क्षेत्र के अन्य संपत्ति संबंधी अपराध में लिप्त आरोपी रिजवान पिता रमजान खान निवासी झकनावदा एवं संग्राम पिता दरियाव सिंह निवासी भूरी घाटी को गिरफ्तार कर पूर्व में शत-प्रतिशत मशरूका बरामद किया गया था।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपने फरार साथियों आनंद पिता सुंदरलाल गुर्जर एवं फरीद पिता मोहम्मद हुसैन, निवासी झकनावदा के साथ मिलकर उक्त वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया। फरारी के दौरान दोनों आरोपियों द्वारा सैलाना (रतलाम) में भी एक ज्वेलरी दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। दोनों आरोपी सैलाना जेल में निरुद्ध थे, जिन्हें प्रोडक्शन वारंट पर प्राप्त कर पुलिस रिमांड में लेकर गहन पूछताछ की गई।
पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर उनके खेत एवं कच्चे मकानों में छिपाकर रखे गए चोरी के आभूषण, नगदी तथा मंदिर से चोरी किए गए चांदी के मुकुट एवं छत्र बरामद किए गए।
गिरफ्तार आरोपी के नाम इस प्रकार से है।
1. आनंद पिता सुंदरलाल गुर्जर, उम्र 25 वर्ष, निवासी झकनावदा।
2. फरीद पिता मोहम्मद हुसैन, उम्र 30 वर्ष, निवासी झकनावदा।
इनके दो अन्य साथी पूर्व में गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जो वर्तमान में झाबुआ जेल में निरुद्ध हैं।
बरामद मशरूका
* झकनावदा चोरी प्रकरण के सोने-चांदी के आभूषण – अनुमानित मूल्य ₹4 लाख।
* मंदिर चोरी प्रकरण के 2 चांदी के मुकुट, 1 छत्र एवं 1 चांदी की चेन – अनुमानित मूल्य ₹1 लाख।
* ग्राम बनी लूट प्रकरण की नगदी – ₹20 हजार।
कुल बरामद मशरूका मूल्य लगभग ₹5.20 लाख।
सराहनीय कार्य
इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी रायपुरिया श्रीमती गीता जाटव, चौकी प्रभारी झकनावदा सउनि सुरेन्द्र सिंह सिसौदिया, सउनि मंगलसिंह सोलंकी, सउनि राजवीर सिंह, आरक्षक 571 राजू मुवेल, आरक्षक 331 शंकर भाबर, आरक्षक 340 बबलू पंचोली एवं साइबर सेल का विशेष योगदान रहा।
इस उत्कृष्ट एवं त्वरित सफलता पर पुलिस अधीक्षक झाबुआ द्वारा पूरी टीम को नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की गई है।
Tags :