अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के प्रचार-प्रसार हेतु फ्लेक्स एवं बैनर लगाए जाए : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए निर्देश
जावेद शीशगर
Tue, Jun 16, 2026 6 Views
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के प्रचार-प्रसार हेतु फ्लेक्स एवं बैनर लगाए जाएं
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए निर्देश
रतलाम, मध्यप्रदेश | दीपक सोनी
रतलाम, 15 जून। कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्टर सभा कक्ष में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के आयोजन एवं व्यापक प्रचार-प्रसार के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दायित्व सौंपे गए।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन, आयुक्त नगर निगम श्री अनिल भाना, एसडीएम आर्ची हरित, आयुष विभाग के अधिकारी-कर्मचारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने निर्देश दिए कि जिले के सभी आयुष औषधालयों पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के प्रचार-प्रसार हेतु फ्लेक्स एवं बैनर लगाए जाएं। नगर निगम, तहसील, विकासखंड, नगर पंचायत एवं ग्राम पंचायतों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में योग संगम का आयोजन किया जाए।
उन्होंने निर्देश दिए कि हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों के कक्षा 12वीं को छोड़कर अन्य विद्यार्थियों तथा महाविद्यालय के विद्यार्थियों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाए। शासकीय एवं निजी योग संस्थाओं द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में भाग लेने हेतु आयुष मंत्रालय द्वारा प्रदत्त लिंक https://yoga.ayush.gov.in/yoga-sangam पर प्रतिभागियों का पंजीयन कराया जाए।
कलेक्टर ने निर्देशित किया कि प्रत्येक आयोजन स्थल पर पर्याप्त संख्या में योग प्रशिक्षक उपलब्ध रहें तथा विभिन्न स्थानों पर योग शिविर आयोजित कर नागरिकों को नियमित योग अभ्यास के लिए प्रेरित किया जाए।
बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि 21 जून को आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम के लाइव प्रसारण की समुचित व्यवस्था की जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग कार्यक्रम से जुड़ सकें। साथ ही योग दिवस से संबंधित गतिविधियों का व्यापक प्रचार-प्रसार कर जनभागीदारी सुनिश्चित की जाए।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर विशेष योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे योग के प्रति जागरूकता बढ़े और जिले की सांस्कृतिक एवं पर्यटन पहचान को भी बढ़ावा मिले।
Tags :
रतलाम