Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

एवं जिम, स्नानागार का भूमिपूजन, वार्ड-11 में सामुदायिक भवन निर्माण शुरू

टूटा, हादसे की आशंका से ग्रामीण चिंतित

जनकल्याण शिविर का हुआ शुभारंभ

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए निर्देश

झाबुआ पुलिस के द्वारा ठगी के आरोपी को किया गिरफ्तार

सुचना

प्रदेश की कलम 24x7 एडिटर इन चीफ़ मोहम्मद जावेद शीशगर 9981165231 उप सांपादक राजा पठान 9977285255 विज्ञापन और खबरे लगवाने के लिए हमसे संपर्क करे धन्यवाद

महिलाओं की सुविधा हेतु ताल में महिला योगा : एवं जिम, स्नानागार का भूमिपूजन, वार्ड-11 में सामुदायिक भवन निर्माण शुरू

जावेद शीशगर

Wed, Jun 17, 2026 71 Views

ताल (मध्यप्रदेश) जिला संवाददाता दीपक सोनी

महिलाओं की सुविधा हेतु ताल में महिला योगा एवं जिम, स्नानागार का भूमिपूजन, वार्ड-11 में सामुदायिक भवन निर्माण शुरू

ताल नगर परिषद में अध्यक्ष मुकेश परमार के नेतृत्व में लगातार विकास कार्यों को गति दी जा रही है। नगर में अधोसंरचना विकास, स्वच्छता, पेयजल एवं प्रकाश व्यवस्था से जुड़े कार्य निरंतर संचालित किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में मंगलवार, 16 जून 2026 को नगर के मध्य स्थित पुरानी नीलाम मंडी, ब्राह्मण गली में महिलाओं के स्वास्थ्य एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए महिला योगा एवं जिम निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। भूमि पूजन एवं गायत्री यज्ञ का आयोजन गायत्री परिवार की निशा धनोतिया द्वारा संपन्न कराया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं एवं बालिकाएं उपस्थित रहीं।

इसके पश्चात बारा अंबा स्थित टंकी परिसर में महिला स्नानागार निर्माण कार्य का भूमिपूजन नगर परिषद अध्यक्ष मुकेश परमार, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष शुभम राठौड़, सभापति गुड्डू खान, गोरधन पोरवाल, दिनेश माली एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी गौरव शर्मा की उपस्थिति में वैदिक रीति से पं. सत्यनारायण चतुर्वेदी द्वारा कराया गया।

वहीं, वार्ड क्रमांक-11 में नगरीय अधोसंरचना विकास योजना के अंतर्गत 26 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण कार्य भी प्रारंभ करवाया गया।

नगर परिषद अध्यक्ष मुकेश परमार ने बताया कि नगर में विकास कार्यों को तेज गति से आगे बढ़ाया जा रहा है आवश्यकता अनुसार सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। दो पानी की टंकियों का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है तथा पाइप लाइन बिछाने का कार्य जारी है। इसके अलावा गार्डन निर्माण, जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत आरएमडी कॉलोनी की बावड़ी, गंगाजी का कुआं एवं कीर्तन कुईया का गहरीकरण एवं सफाई कार्य भी कराया गया है। अंबामाता परिसर में शेष बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया है।

कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष मुकेश परमार, उपाध्यक्ष श्रीमती अर्चना राठौड़, सभापति गुड्डू खान, गोरधन पोरवाल, दिनेश माली, भाजपा मंडल अध्यक्ष शुभम राठौड़, पार्षद एडवोकेट पंकज शुक्ला, मुख्य नगर पालिका अधिकारी गौरव शर्मा, उपयंत्री नरेश गोयल, शमशेउद्दीन खान, दिलीप धाकड़, बबलू बोड़ाना, मोहित शर्मा एवं रविंद्र शुक्ला सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Tags :

रतलाम

ताल