Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

एवं जिम, स्नानागार का भूमिपूजन, वार्ड-11 में सामुदायिक भवन निर्माण शुरू

टूटा, हादसे की आशंका से ग्रामीण चिंतित

जनकल्याण शिविर का हुआ शुभारंभ

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए निर्देश

झाबुआ पुलिस के द्वारा ठगी के आरोपी को किया गिरफ्तार

सुचना

प्रदेश की कलम 24x7 एडिटर इन चीफ़ मोहम्मद जावेद शीशगर 9981165231 उप सांपादक राजा पठान 9977285255 विज्ञापन और खबरे लगवाने के लिए हमसे संपर्क करे धन्यवाद

मालखेड़ा गिरड के पास बिजली का पोल : टूटा, हादसे की आशंका से ग्रामीण चिंतित

जावेद शीशगर

Wed, Jun 17, 2026 4 Views

मालखेड़ा गिरड के पास बिजली का पोल टूटा, हादसे की आशंका से ग्रामीण चिंतित

ताल, रतलाम (मध्यप्रदेश) | जिला संवाददाता दीपक सोनी

ताल से गोगापुर मंडी मार्ग पर स्थित ग्राम मालखेड़ा गिरड से लगभग 500 मीटर दूरी पर विद्युत लाइन का एक पोल टूटकर क्षतिग्रस्त अवस्था में खड़ा है। पोल टूटने के कारण तीनों बिजली तार आपस में संपर्क में आ रहे हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।

ग्रामीणों ने बताया कि वर्तमान में क्षेत्र में हकाई-जुताई एवं कृषि कार्यों का समय चल रहा है। किसानों और कृषि मजदूरों का लगातार खेतों में आना-जाना लगा रहता है। ऐसी स्थिति में यदि तार टूटकर नीचे गिरते हैं या शॉर्ट सर्किट होता है, तो जनहानि अथवा पशुहानि की घटना घट सकती है।

ग्रामीणों का आरोप है कि पोल की खराब स्थिति की जानकारी होने के बावजूद विद्युत विभाग (एमपीईबी) के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा अब तक कोई सुधार कार्य नहीं कराया गया है। इससे क्षेत्र के लोगों में चिंता और नाराजगी व्याप्त है।

Tags :

रतलाम

ताल