Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

एवं जिम, स्नानागार का भूमिपूजन, वार्ड-11 में सामुदायिक भवन निर्माण शुरू

टूटा, हादसे की आशंका से ग्रामीण चिंतित

जनकल्याण शिविर का हुआ शुभारंभ

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए निर्देश

झाबुआ पुलिस के द्वारा ठगी के आरोपी को किया गिरफ्तार

सुचना

प्रदेश की कलम 24x7 एडिटर इन चीफ़ मोहम्मद जावेद शीशगर 9981165231 उप सांपादक राजा पठान 9977285255 विज्ञापन और खबरे लगवाने के लिए हमसे संपर्क करे धन्यवाद

रतलाम मे जनकल्याण शिविर : में 2184 आवेदनों का हुआ मौके पर निराकरण

जावेद शीशगर

Mon, Jun 15, 2026 29 Views

रतलाम मे जनकल्याण शिविर में 2184 आवेदनों का हुआ मौके पर निराकरण

सवांददाता दीपक सोनी

रतलाम 14 जून/कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के मार्गदर्शन में जिले में जनकल्याणकारी योजनाओं/सेवाओं में पात्रता रखने वाले हितग्राहियों को लाभ प्रदान करने हेतु शासन के निर्देशानुसार नगरीय निकाय/विकासखंड मुख्यालय पर 3 दिवसीय जनकल्याण शिविरो का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में विभागों द्वारा योजनाओं/सेवाओं में पात्रता रखने वाले हितग्राहियों को लाभ प्रदान करने हेतु स्टॉल लगाए गए है एवं योजनाओं से संबंधित जानकारी विभागों द्वारा नागरिकों को प्रदान की जा रही है ।

नगर निगम परिसर रतलाम में आयोजित तीन दिवसीय शिविर में आज तीसरे दिन भी बड़ी संख्या में हितग्राहियों ने पहुंचकर अपनी समस्याओं का निराकरण कराया एवं शासकीय सेवाओं का लाभ प्राप्त किया।

शिविर में 2790 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए । जिसमें से 2184 का निराकरण मौके पर ही कर दिया गया। शिविर में कमिश्नर नगर निगम श्री अनिल भाना, एसडीएम रतलाम ग्रामीण श्री विवेक सोनकर, एसडीएम रतलाम शहर आर्ची हरित सहित प्रशासनिक अधिकारी एवं आमजन उपस्थित थे।

Tags :

रतलाम