Sat 09 May 2026

ब्रेकिंग

जावरा (नि. प्र.) नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा पूरे देश में विजय पताका फहरा रही है,

एवं अनुविभागीय अधिकारी श्री सुनील जी जायसवाल के आदेशानुसार

आईसीयू वार्ड का संचालन प्रारंभ करने के दिए निर्देश

संगीत के क्षेत्र में जोबट नगर के नाम को पूरे भारतवर्ष में पहचान दिलाने वाली, जोबट की बेटी

अनियमितता पाए जाने पर नोटिस जारी

सुचना

प्रदेश की कलम 24x7 एडिटर इन चीफ़ मोहम्मद जावेद शीशगर 9981165231 उप सांपादक राजा पठान 9977285255 विज्ञापन और खबरे लगवाने के लिए हमसे संपर्क करे धन्यवाद

: गायत्री परिवार की विधि से तर्पण एवं हवन संपन्न

जावेद शीशगर

Wed, Feb 12, 2025 0 Views
गायत्री परिवार की विधि से तर्पण एवं हवन संपन्न सुसनेर: सोमवार को केशव विद्या निकेतन नलखेड़ा के समन्वयक एवं सीनियर शिक्षक ओम प्रकाश तेजरा के द्वारा पत्रकार मुकेश हरदेनिया के निवास पर अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में गायत्री परिवार की विधि से तर्पण एवं हवन शांति संपन्न करवाई गई। प्रतिष्ठित व्यापारी एवं पत्रकार स्वर्गीय विजय हरदेनिया की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में तेजर के द्वारा गायत्री परिवार की विधि से मंत्रोच्चार के बीच तर्पण की क्रियाएं करवाई गई। साथ ही उपस्थितों को तर्पण की क्रियाओ का महत्व एवं वैदिक शास्त्र में लिखित बातो समझाया। तर्पण की क्रियाओ के पश्चात हवन शांति का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें देवी देवताओं के साथ ही पूर्वजों के नाम की आहुतियां यज्ञ में दी गई। इस अवसर पर हरदेनिया परिवार के सदस्य गणों के साथ ब्राह्मण समाज जन व गायत्री परिवार से बापूलाल, पण्डित घनश्याम शर्मा मौजूद थे। तेजरा ने बताया की विजय हरदेनिया ने समाज सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। और यह आयोजन उनके प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए आयोजित किया गया था। बता दे कि ओमप्रकाश तेजरा देव संस्कृति विश्व विद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में रहकर कार्य कर चुके हैं। गायत्री परिवार ऐसे धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करती रहती है जो समाज मे नैतिक और आध्यात्मिक मूल्यों के प्रसार में सहायक होते है। इसके पूर्व रविवार की रात्रि में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया तथा हनुमान जी की आराधना की गई।   जिला आगर मालवा के सोयत कला से  रिपोर्टर मोहम्मद आलम खान  झाबुआ न्यूज़ एमपी इस वक्त की खास खबर

Tags :