शासकीय योजनाओं राशि दुरुपयोग फर्जी फर्म बनाकर ₹1,9241843 रुपये हजम किय : जाना पड़ा जेल कब तक भ्रष्टाचार की सरण में रहेंगे भ्रष्टाचारी
जावेद शीशगर
Mon, Jun 2, 2025 0 Views
शासकीय योजनाओं की राशि का दुरुपयोग करते हुए फर्जी फर्म बनाकर कुल ₹1,92,41,843/- की राशि का गबन करना पड़ा भारी।
इस आधार पर थाना कालीदेवी में अपराध पंजीबद्ध किया गया।
झाबुआ से चंद्रशेखर राठौर की रिपोर्ट
झाबुआ दिनांक 17 अप्रैल 2025 को तत्कालीन मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत रामा दिनेश वर्मा द्वारा थाना कालीदेवी में एक जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। जांच में यह सामने आया कि तत्कालीन सहायक लेखाधिकारी मोतीलाल अरड (सेवानिवृत्त), सहायक ग्रेड-3 विक्रम पारगी तथा कम्प्युटर ऑपरेटर पवन मिश्रा द्वारा जनपद पंचायत रामा की विभिन्न शासकीय योजनाओं की राशि का दुरुपयोग करते हुए फर्जी फर्म बनाकर कुल ₹1,92,41,843/- की राशि को अपने तथा परिजनों के खातों में स्थानांतरित किया गया।
इस आधार पर थाना कालीदेवी में अपराध क्रमांक 82/2025 अंतर्गत धारा 406, 409, 420, 467, 468, 119, 120बी भादवि, बढाने धारा 7 (सी), 13 (1) ए, 13(2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान आरोपी मोतीलाल अड (63 वर्ष, निवासी थांदला) एवं विक्रम पारगी (34 वर्ष, निवासी माछलिया) को दिनांक 23 मई 2025 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय झाबुआ में प्रस्तुत किया गया एवं प्रकरण के तीसरे आरोपी पवन मिश्रा (49 वर्ष, ) को दिनांक 31 मई 2025 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय झाबुआ में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल झाबुआ भेजा गया।प्रकरण की विवेचना जारी है।
Tags :
Rama kalidevi jhabua