: हुसैन टेकरी प्रबंध समिति के कार्यकाल में उम्मीद से ज्यादा आय शुरू हुई, 25 दुकान स्कूल एवं अस्पताल की सौगात मिलेगी
जावेद शीशगर
Mon, Nov 18, 2024 0 Views
हुसैन टेकरी प्रबंध समिति के कार्यकाल में उम्मीद से ज्यादा आय शुरू हुई, 25 दुकान स्कूल एवं अस्पताल की सौगात मिलेगी
जावरा (जगदीश राठौर)मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सनवर पटेल द्वारा बोर्ड की मीटिंग में लिए गए निर्णय के अनुसार प्रत्येक वक्फ अपनी बचत का 50% कमजोर वर्ग अपने क्षेत्र के मेधावी स्टूडेंट्स को स्कॉलरशिप दे सकता है। वर्ष 2023-24 तथा वर्ष 2024 में दसवीं की परीक्षा में 65% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को इसका स्कॉलरशिप के रूप में आर्थिक मदद प्रदान करेगा इसी तारतम्य में बोर्ड के मेंबर फैजान खान ने गत दिनों मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी तहसील जावरा स्थित हुसैन टेकरी शरीफ का भ्रमण किया । भ्रमण के दौरान जावरा, आलोट ताल, बड़ावदा एवं पिपलोदा तहसील क्षेत्र के वक़्फ़ पदाधिकारीयों की बैठक ली जिसमें जिला वक़्फ़ कमेटी अध्यक्ष बबलू पटेल, उपाध्यक्ष इमरान मेंव व रतलाम अंजुमन सदर इब्राहिम शेरानी सहित कई वक़्फ़ कमेटियों के सदर, सचिव व पदाधिकारियों ने भाग लिया। वक़्फ़ सदस्य फैजान खान द्वारा पढ़ो और पढ़ाओ योजना का महत्व बताते हुए सभी मौजूद पदाधिकारीयों इसे सफल बनाने की अपील की गई । विभिन्न वक़्फ़ पदाधिकारियों द्वारा अपनी अपनी बचत के अनुसा यह राशि देने की घोषणा की गई । कार्यक्रम के आरंभ में हुसैन टेकरी शरीफ प्रबंध समिति के अध्यक्ष रऊफ मोहम्मद कुरैशी, कोषाध्यक्ष मोहम्मद रफीक शाह सदस्य सैयद नासिर अली व इकबाल खान द्वारा अतिथियों का पुष्प मालाओं से स्वागत किया गया। बैठक के दौरान हुसैन टेकरी शरीफ प्रबंध समिति के सचिव बाले खान ने प्रबंध समिति के पिछले दो वर्षों के कार्यकाल में आय में रिकॉर्ड तोड़ वृद्धि को एक तुलनात्मक चार्ट के माध्यम से अवगत किया गया । पिछली कमेटी के कार्यकाल में वर्ष 2015-16 में हुसैन टेकरी शरीफ जावरा की कुल आय रुपए 2,35,12,333 रही वर्ष 2016-17 में 2,35,03091 वर्ष 2017-18 में आय 2,43,92,307 रही । नई प्रबंध कमेटी द्वारा कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात वर्ष 2022-23 में यह आय वृद्धि होकर 3,30,56,939/रुपए हो गई। वर्ष 2023 -24 में कुल आय 2,92,07,310/ रही । वर्ष 2022-23 व वर्ष 2023 -24 की आय का औसत निकाला जाए तो स्पष्ट हो जाएगा की प्रतिवर्ष आय में अन्य वर्षो की तुलना में 76 लाख 19 हजार 791/रुपए की वृद्धि हुई। सचिव बाले खान ने बताया कि विश्व प्रसिद्ध हुसैन टेकरी शरीफ जावरा में सर्व सुविधा युक्त अस्पताल, 25 दुकान एवं स्कूल शुरू करने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है इस प्रक्रिया के अंतर्गत तीन माह संपूर्ण प्रोजेक्ट का नक्शा, ब्लूप्रिंट एवं एस्टीमेट स्वीकृति के लिए भेजा जा चुका है, वक्फ बोर्ड से स्वीकृति होते ही निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा । कार्यक्रम के अंत में दरगाह अबू सईद शहीद रहमतुल्ला अलेह कमेटी अध्यक्ष अकरम खान कबाडी ने आभार व्यक्त किया ।
जावरा (जगदीश राठौर)मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सनवर पटेल द्वारा बोर्ड की मीटिंग में लिए गए निर्णय के अनुसार प्रत्येक वक्फ अपनी बचत का 50% कमजोर वर्ग अपने क्षेत्र के मेधावी स्टूडेंट्स को स्कॉलरशिप दे सकता है। वर्ष 2023-24 तथा वर्ष 2024 में दसवीं की परीक्षा में 65% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को इसका स्कॉलरशिप के रूप में आर्थिक मदद प्रदान करेगा इसी तारतम्य में बोर्ड के मेंबर फैजान खान ने गत दिनों मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी तहसील जावरा स्थित हुसैन टेकरी शरीफ का भ्रमण किया । भ्रमण के दौरान जावरा, आलोट ताल, बड़ावदा एवं पिपलोदा तहसील क्षेत्र के वक़्फ़ पदाधिकारीयों की बैठक ली जिसमें जिला वक़्फ़ कमेटी अध्यक्ष बबलू पटेल, उपाध्यक्ष इमरान मेंव व रतलाम अंजुमन सदर इब्राहिम शेरानी सहित कई वक़्फ़ कमेटियों के सदर, सचिव व पदाधिकारियों ने भाग लिया। वक़्फ़ सदस्य फैजान खान द्वारा पढ़ो और पढ़ाओ योजना का महत्व बताते हुए सभी मौजूद पदाधिकारीयों इसे सफल बनाने की अपील की गई । विभिन्न वक़्फ़ पदाधिकारियों द्वारा अपनी अपनी बचत के अनुसा यह राशि देने की घोषणा की गई । कार्यक्रम के आरंभ में हुसैन टेकरी शरीफ प्रबंध समिति के अध्यक्ष रऊफ मोहम्मद कुरैशी, कोषाध्यक्ष मोहम्मद रफीक शाह सदस्य सैयद नासिर अली व इकबाल खान द्वारा अतिथियों का पुष्प मालाओं से स्वागत किया गया। बैठक के दौरान हुसैन टेकरी शरीफ प्रबंध समिति के सचिव बाले खान ने प्रबंध समिति के पिछले दो वर्षों के कार्यकाल में आय में रिकॉर्ड तोड़ वृद्धि को एक तुलनात्मक चार्ट के माध्यम से अवगत किया गया । पिछली कमेटी के कार्यकाल में वर्ष 2015-16 में हुसैन टेकरी शरीफ जावरा की कुल आय रुपए 2,35,12,333 रही वर्ष 2016-17 में 2,35,03091 वर्ष 2017-18 में आय 2,43,92,307 रही । नई प्रबंध कमेटी द्वारा कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात वर्ष 2022-23 में यह आय वृद्धि होकर 3,30,56,939/रुपए हो गई। वर्ष 2023 -24 में कुल आय 2,92,07,310/ रही । वर्ष 2022-23 व वर्ष 2023 -24 की आय का औसत निकाला जाए तो स्पष्ट हो जाएगा की प्रतिवर्ष आय में अन्य वर्षो की तुलना में 76 लाख 19 हजार 791/रुपए की वृद्धि हुई। सचिव बाले खान ने बताया कि विश्व प्रसिद्ध हुसैन टेकरी शरीफ जावरा में सर्व सुविधा युक्त अस्पताल, 25 दुकान एवं स्कूल शुरू करने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है इस प्रक्रिया के अंतर्गत तीन माह संपूर्ण प्रोजेक्ट का नक्शा, ब्लूप्रिंट एवं एस्टीमेट स्वीकृति के लिए भेजा जा चुका है, वक्फ बोर्ड से स्वीकृति होते ही निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा । कार्यक्रम के अंत में दरगाह अबू सईद शहीद रहमतुल्ला अलेह कमेटी अध्यक्ष अकरम खान कबाडी ने आभार व्यक्त किया ।Tags :