Sat 09 May 2026

ब्रेकिंग

जावरा (नि. प्र.) नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा पूरे देश में विजय पताका फहरा रही है,

एवं अनुविभागीय अधिकारी श्री सुनील जी जायसवाल के आदेशानुसार

आईसीयू वार्ड का संचालन प्रारंभ करने के दिए निर्देश

संगीत के क्षेत्र में जोबट नगर के नाम को पूरे भारतवर्ष में पहचान दिलाने वाली, जोबट की बेटी

अनियमितता पाए जाने पर नोटिस जारी

सुचना

प्रदेश की कलम 24x7 एडिटर इन चीफ़ मोहम्मद जावेद शीशगर 9981165231 उप सांपादक राजा पठान 9977285255 विज्ञापन और खबरे लगवाने के लिए हमसे संपर्क करे धन्यवाद

ब्रेकिंग न्यूज़ बाकानेर मान नदी : रपट पर बारात की बस पलटी खाई एक महिला की मृत्यु 12 घायल

जावेद शीशगर

Fri, Apr 18, 2025 0 Views

ब्रेकिंग न्यूज़ बाकानेर मान नदी रपट पर बारात की बस पलटी खाई एक महिला की मृत्यु 12 घायल

धार जिले के मनावर तहसील के बाकानेर में नागदा जंक्शन से आ रही बारात की बस सुबह 9:00 बजे बाकानेर मन नदी रपट पर पलटी खा गई एक बाराती महिला की मृत्यु हुई अनेक बाराती घायल हुए जिनका बाकानेर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार चल रहा है सभी खतरे से बाहर है मुख्य विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कुलदीप कुमार नाग मेडिकल ऑफिसर वीरेंद्र कुमार धारवे डॉक्टर सिसोदिया डॉक्टर पवैया की टीम घायलों का उपचार कर रही है।

बारात नागदा जंक्शन जिला उज्जैन से धार जिले के ग्राम कुव्वाली बडदा में जा रही थी। दूल्हा राजपाल सिंह की मौसी जी की इस हादसे में मृत्यु हो गई।

मान नदी पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है प्रधानमंत्री सड़क योजना में ऊंचे पुल की डीपीआर बन गई है लगभग 20 करोड़ की लागत से ऊंचा ब्रिज बनेगा जिससे हादसों रुकेंगे लेकिन अब तक टेंडर नहीं हुए हैं क्षेत्र के नागरिको ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी से शीघ्र टेंडर कर ऊंचे ब्रिज की मांग की है। झाबुआ एमपी न्यूज़ 24 इंदौर संभाग ब्यूरो भगवान मुजाल्दा की रिपोर्ट

Tags :

बीकानेर