ग्राम झकनावादा मे 5 वर्षीय बालक की नदी में डूबने से मौत : नदी व जलस्रोतों के पास सतर्कता बरतने की अपील की है।
जावेद शीशगर
Sat, Aug 2, 2025 0 Views
झकनावदा में नदी में डूबने से मासूम की मौत, गांव में शोक का माहौल
झकनावदा, पेटलावद –
ग्राम झकनावदा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक 5 वर्षीय बालक की नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान हिरालाल मेड़ा, निवासी झकनावदा के रूप में हुई है।
परिजनों के अनुसार, बालक कल शाम से लापता था। रातभर उसकी तलाश की जाती रही, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। आज सुबह गांव के कुछ लोगों ने मधु कन्या नदी के किनारे बच्चे का शव पानी में तैरता हुआ देखा और तुरंत इसकी सूचना परिजनों को दी।
सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जहाँ अपने लाड़ले की मृत अवस्था देख उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और आवश्यक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए पेटलावद अस्पताल भेजा गया है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है कि घटना खेल-खेल में हुई या किसी अन्य कारण से। प्रशासन ने लोगों से नदी व जलस्रोतों के पास सतर्कता बरतने की अपील की है।
Tags :
Mashum balak ki nadi me dubane se mot