कालापीपल के श्रीराम मंदिर परिसर में भव्य पार्थिव शिवलिंग निर्माण : एवं महा रुद्राभिषेक का आयोजन,विधायक घनश्याम चंद्रवंशी ने की पूजा अर्चना
जावेद शीशगर
Mon, Jul 14, 2025 0 Views
कालापीपल के श्रीराम मंदिर परिसर में भव्य पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं महा रुद्राभिषेक का आयोजन,विधायक घनश्याम चंद्रवंशी ने की पूजा अर्चना

कालापीपल के श्रीराम मंदिर परिसर में श्रावण मास के प्रथम सोमवार को एक भव्य पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं विशेष महा रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महामंडलेश्वर कल्याण दास जी महाराज व विधायक घनश्याम चंद्रवंशी सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धा भाव से पार्थिव शिवलिंग निर्माण कर रुद्राभिषेक में भाग लिया और रुद्राक्ष वितरण का लाभ प्राप्त किया।
इस दिव्य आयोजन में सहभागिता कर भोलेनाथ की कृपा प्राप्त करने वाले समस्त श्रद्धालुजनों का विधायक घनश्याम चंद्रवंशी ने आभार व्यक्त किया। विधायक घनश्याम चंद्रवंशी ने कहा कि श्रावण मास में रुद्राभिषेक करने का विशेष महत्व है, जिससे भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है और मनोकामनाएं पूरी होती हैं।यह आयोजन सोमवार दोपहर 1 बजे किया गया।
बेहरावल शाजापुर से योगेश दुबे की रिपोर्ट
Tags :
कालपीपल