Sat 09 May 2026

ब्रेकिंग

जावरा (नि. प्र.) नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा पूरे देश में विजय पताका फहरा रही है,

एवं अनुविभागीय अधिकारी श्री सुनील जी जायसवाल के आदेशानुसार

आईसीयू वार्ड का संचालन प्रारंभ करने के दिए निर्देश

संगीत के क्षेत्र में जोबट नगर के नाम को पूरे भारतवर्ष में पहचान दिलाने वाली, जोबट की बेटी

अनियमितता पाए जाने पर नोटिस जारी

सुचना

प्रदेश की कलम 24x7 एडिटर इन चीफ़ मोहम्मद जावेद शीशगर 9981165231 उप सांपादक राजा पठान 9977285255 विज्ञापन और खबरे लगवाने के लिए हमसे संपर्क करे धन्यवाद

: जिले की केशव इंटरनेशनल स्कूल के 4 खिलाड़ियों ने जीते 7 पदक।

जावेद शीशगर

Mon, Nov 4, 2024 0 Views
जिले की केशव इंटरनेशनल स्कूल के 4 खिलाड़ियों ने जीते 7 पदक।

मध्य प्रदेश स्पोर्ट्स कराते एसोसिएशन से अधिकृत 15 वीं मध्य प्रदेश राज्य स्तरीय कराते प्रतियोगिता दिनांक 26 अक्टुबर से 27 अक्टुबर दो दिवसीय आयोजन छिंदवाड़ा के शासकीय पी.एम. एक्सीलेंट कॉलेज के स्पोर्ट्स हॉल में किया गया। संस्था के कराते प्रशिक्षक व खेल प्रभारी दिनेश खराड़ी ने बताया कि राज्य स्तरीय स्पर्धा में राज्य के 20 जिले भोपाल, झाबुआ, आलीराजपुर, सीहोर, उज्जैन, शाजापुर, बैतूल, बालाघाट, सिवनी, मंडला, डिंडोरी, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, मंडला, राजगढ़,रायसेन, पांढुरना, श्योपुर व छिंदवाड़ा से लगभग 500 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपना हुनर आजमाया। स्पर्धा में 6 वर्ष से लेकर 21 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के खिलाडियों ने भाग विभिन्न वजन वर्ग में खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय के कुल 4 खिलाड़ियों ने काता व कुमिते स्पर्धा में भाग लेकर कुल 7 पदक हासिल किए। जिसमें 10 वर्ष आयु वर्ग में कृष्ण बल्लूसिंह चौहान ने 2 स्वर्ण पदक, 11 वर्ष आयु वर्ग में लवनिश सागर कटारा ने 1 स्वर्ण पदक, वहीं 13 वर्ष आयु वर्ग में गुंजन कृष्णदास गहलोर ने 2 कांस्य पदक, तथा प्रकाश कन्हैया परमार ने 2 कांस्य पदक जीते। स्पर्धा में पी.जी. कॉलेज के प्राचार्य लक्ष्मीकांत व क्रीड़ा अधिकारी डॉ. सुशील पटवा की विशेष मौजूदगी रही। प्रतियोगिता संयोजक तथा मध्य प्रदेश स्पोर्ट्स कराते एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री राजेंद्र सिंह तोमर, प्रतियोगिता चीफ व रैफरी सिहान ओंकार मोहबे, रैफरी हनुमान तिवारी, श्याम दूपारे,अजय चौधरी आदि ने खिलाडियों पदक प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर संस्था के संचालक ओम शर्मा, मयंक रूनवाल, अथर्व शर्मा, सीईओ श्रीमती अंबिका टवली, प्राचार्य श्रीमती शालू जैन, उपप्राचार्य जितेन्द्र खतेड़िया व समस्त स्कूल स्टाफ तथा अभिभावकों ने खिलाडियों को बधाइयां व शुभकामनाएं दी।

 

Tags :