Sat 09 May 2026

ब्रेकिंग

जावरा (नि. प्र.) नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा पूरे देश में विजय पताका फहरा रही है,

एवं अनुविभागीय अधिकारी श्री सुनील जी जायसवाल के आदेशानुसार

आईसीयू वार्ड का संचालन प्रारंभ करने के दिए निर्देश

संगीत के क्षेत्र में जोबट नगर के नाम को पूरे भारतवर्ष में पहचान दिलाने वाली, जोबट की बेटी

अनियमितता पाए जाने पर नोटिस जारी

सुचना

प्रदेश की कलम 24x7 एडिटर इन चीफ़ मोहम्मद जावेद शीशगर 9981165231 उप सांपादक राजा पठान 9977285255 विज्ञापन और खबरे लगवाने के लिए हमसे संपर्क करे धन्यवाद

आधुनिक क्रांति के जनक थे पूर्व प्रधानमंत्री गांधी : कांग्रेस महासचिव युसूफ कड़पा

जावेद शीशगर

Wed, May 21, 2025 0 Views

जगदीश राठौर

जावरा:-पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी आधुनिक क्रांति के जनक थे। उनके प्रधानमंत्रित्व काल में देश ने नई ऊंचाइयों को छुआ। आज स्वर्गीय राजीव जी गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर हम सब उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित करते हैं। उक्त विचार प्रदेश कांग्रेस महासचिव यूसुफ कड़पा ने बुधवार को अपने कार्यालय पर आयोजित श्रद्धाजंलि सभा में व्यक्त किए। इस अवसर पर कांग्रेस के अन्य वक्ताओं ने भी राजीव गांधी के जीवन पर प्रकाश डाला और उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। कांग्रेसजनों ने दो मिनिट का मौन रखकर पूर्व प्रधानमंत्री गांधी की तस्वीर को नमन किया। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जावरा के अध्यक्ष सुशील कोचट्टा, पूर्व नपाध्यक्ष यूसुफ कड़पा, पूर्व जनपद अध्यक्ष हिम्मत सिंह श्रीमाल, कांग्रेस नेता डॉ. एच एस राठौर, पूर्व नपा उपाध्यक्ष हीरालाल मेहता, पूर्व भूमि विकास बैंक अध्यक्ष हरिनारायण अरोड़ा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष अन्नपूर्णा पंवार, नपा चेयरमैन लोकेश विजवा, किसान नेता मोहन सैनी, अनिल सोनी, अशोक सिसोदिया व चन्द्रशेखर शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन चंद्रशेखर शर्मा ने किया। आभार लोकेश विजवा ने माना।

Tags :