सिंगोली में जैन संतों के साथ मारपीट एवं दुर्व्यवहार की कठोर निंदा झाबुआ एमपी न्यूज़24 रतलाम जिला ब्यूरो चीफ जगदीश राठौर 9425490641
विगत दिवस जैन समाज के मुनिराज विहार करते हुए 13 अप्रैल को जावद विधानसभा क्षेत्र में सिंगोली के पास कछोला ग्राम के श्री हनुमान मन्दिर में रात्रि विश्राम हेतु ठहरे हुए थे। उस दौरान रात्रि में कुछ असामाजिक तत्त्वों द्वारा संतो को बुरी तरह से पीटा एवं प्रताड़ित किया गया । सर्व ज्ञात है कि जैन साधु एवं साध्वी जी पैदल विहार करते हैं परिग्रह भौतिक संसाधन से दूर रहकर अपने पास किसी भी प्रकार से रुपए पैसे आदि नहीं रखते है । जैन संत सतिया घर घर जाकर गोचरी (भोजन) पूर्ण रूप से शुद्ध शाकाहारी घरों से घूम- घूम कर वेरते (ग्रहण) करते है । ऐसे जैन संतों के साथ जो शर्मनाक कायरता पुर्ण घटना से हुई है इसकी सकल जैन समाज कठोर शब्दो मै निंदा करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव से म प्र रीजन के निवृतमान उपाध्यक्ष संदीप रांका ने आग्रह किया हैं कि भविष्य में इस प्रकार घटना की पुनरावृत्ति न हो । आराध्य भगवान हनुमान जी के मंदिर पर बदमाशों ने यह शर्मनाक हरकत की थी।
जिस पर नीमच जिला पुलिस प्रशासन ने तत्परता के साथ कार्यवाही करते हुए उक्त घटना के आरोपित की अनुकरणीय है। यह घटना न केवल समाज की शांति और अहिंसा के सिद्धांतों के खिलाफ है, बल्कि मानवीय मूल्यों का भी अपमान है। जैन धर्म हमें दया , करुणा, सहिष्णुता और सम्मान सिखाता है और इस तरह की हिंसक घटनाएँ हमारे उन आदर्शों को ठेस और हृदय को पीड़ा पहुँचाती हैं।
जैन समाज अहिंसा को परमोधर्म मानकर समस्त मानवता और सभी जीवो के कल्याण हेतु अपना जीवन जीने वाले संतों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं सुख साता की प्रार्थना करते श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संध जावरा के पूर्वाध्यक्ष द्धय बसंती लाल चपडोद, दीपचंद डांगी, सुजान मल कोचट्टा, शेखर नाहर, राकेश मेहता, सुशील कोचट्टा, सुशील चपड़ोद, श्रीपाल कोचट्टा, महावीर छाजेड़, सुजान ओरा, शांतिलाल दुग्गड, मनोहर लाल चपडोद, सुरेन्द्र मेहता, चन्द्र प्रकाश ओस्तवाल, राकेश एम कोचट्टा, सुभाष टुकड़िया, सुशील मेहता, भूपेंद्र डांगी, शांतिलाल डांगी, गगन श्रीमाल, अतुल मेहता, दिलीप चत्तर, अजीत रांका, रमेशचंद जैन वकील , अनिल दुग्गड, पंकज श्रीश्रीमाल, प्रकाश बोथरा, सुरेश मेहता, राकेश कोचट्टा, रुपेश दुग्गड, फतेह लाल बुरड, अशोक रांका, सुनिल मेहता, विजय नाहर, पराग कोचट्टा, धनसुख चोरड़िया, मनोज डांगी, अशोक संघवी, अनिल चत्तर, मोहनलाल पोखरना, दिनेश पोखरना, पारसमल ओरा , मनीष पोखरना, तरुण टुकड़ियां, वैभव ओस्तवाल, राजकुमार श्रीमाल, आयुष चोरड़िया, विरेंद्र रांका दिनेश ओस्तवाल, राहुल रांका, विनोद ओस्तवाल, अनिल चपडोद, सुरेन्द्र चपडोद व आशीष चत्तर ने की हैं।