: मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा अधिविका भवन धार में महर्षि अरविंद जी की 152 वी जयंती मनाई
Thu, Aug 29, 2024
मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा आजीविका भवन धार में महर्षि अरविंद जी की 152 वी जयंती मनाई।धार जिला ब्यूरो - रिपोर्ट भगवान मुजाल्दासनातन संस्कृति एवं परम्परा हमारे भारत को मजबूत बनाती है इसे बनाये रखने की शिक्षा नवीन पीढ़ी को देने की आवश्यकता है - श्री विभाषजी उपाध्याय(पूर्व उपाध्यक्ष मध्यप्रदेष जन अभियान परिषद )उक्त कथन महर्षि श्री अरविंदजी के जन्म की 152 वी वर्षगॉठ के अवसर पर आयोजित व्याख्यानमाला’’ का आयोजन स्थानीय ग्रामीण आजीविका भवन, माण्डू रोड, धार में आयोजित कार्यक्रम में कहे।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं वक्ता श्री विभाष उपाध्याय, सामाजिक कार्यकर्ता एवं पूर्व उपाध्यक्ष, म.प्र. जन अभियान परिषद, विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री मनोज कुमार सिंह (आईपीएस) जिला पुलिस अधीक्षक जिला धार, विषेष अतिथि के रूप में श्री सुधीर जी व्यास, सचिव श्री अरविन्द सोसायटी, धार,एडव्होकेट श्री निलेष शर्मा समाजसेवी एवं सदस्य अरविंद सोसायटी धार,श्री अमित शाह,संभाग समन्वयक म.प्र. जन अभियान परिषद इन्दौर, श्री आनंद मोहन पंडया सचिव अरविंद आश्रम उज्जैन, एवं जिला समन्वयक श्री नवनीत रत्नाकर मंचासीन रहे।
कार्यर्यक्रम के शुभारंभ में प्रार्थना गीत, एवं प्रेरणा गीतो से किया गया।श्रीमती रेखा व्यासजी द्वारा महर्षि अरविंद के उत्तरपाडा के भाषण का वाचन किया गया । तत्पश्चात आये अतिथियों द्वारा महर्षि अरविंद,श्रीमॉ एवं भारतमाता पूजन मार्ल्यापण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।उसके पश्चात् आये अतिथियों का स्वागत किया गया।जिसमें श्री विभाषजी का स्वागत श्री नवनीत रत्नाकर जिला समन्वयक धार, एसपी श्री मनोजजी का स्वागत कमलमेड़ा, श्री सुधीरजी व्यास जी का स्वागत श्री सचिन त्रिवेदी, विकासखण्ड समन्वयक नालछा, श्री निलेशजी का स्वागत श्री भुवानसिंह गेहलोत विकासखण्ड समन्वयक मनावर , श्री अमित शाहजी का स्वागत श्रीमती रजनी यादव विकासखण्ड समन्वयक तिरला एवं धार, श्री आनंद मोहन पंडया जी का स्वागत श्री दयाराम मुवेल विकासखण्ड समन्वयक गंधवानी ने किया।
[video width="848" height="480" mp4="https://jhabuampnews.in/wp-content/uploads/2024/08/VID-20240829-WA0006.mp4"][/video]
कार्यक्रम में दुर्गा वाचन पाठ श्री निलेशजी, एवं श्रीमती रेखा व्यास द्वारा किया गया।संभाग समन्वयक श्री अमितशाह द्वारा अतिथि परिचय दिया गया । सर्वप्रथम वक्ता के रूप में श्री सुधीरजी द्वारा अरविंदजी के जीवन प्रसंग के बारे बताया गया ।अरिवंदजी का जन्म जन्माष्टमी को हुआ था।उनके माता-पिता की इच्छाअनुरूप सभी भाषाओं का ज्ञान प्राप्त किया था । महानतम कवि स्वरूप इनके द्वारा दुर्गा स्त्रोत की रचना कर मॉ शक्ति की उपासन हेतु महत्वपूर्ण कार्य किया है।दार्शनिक, कवि, आध्यात्मिक एवं देश के लिए उनके द्वारा महानतम कार्य हेतु सदा प्रेरणा स्त्रोत रहेगे।उनके पश्चात वक्त के रूप में एसपी श्री मनोजसिंह द्वारा अरिवंदजी के विषय को लंकर सनातन धर्म के लिए मार्गदर्षन दिया गया है। कहा गया कि हमारे समाज को सीखने की शक्ति ईश्वर ने दी यही आध्यात्मिकता है।हम सभी भाग्यशाली है कि हमें ऐसे कार्यक्रम से जुडने का अवसर प्राप्त हुआ है।उन्होने आसपास लोगो के कल्याण का कार्य करने की प्रेरणा देते हुए कहा कि आत्मा परमात्पा के मिलन से मोक्ष की प्राप्ति होती है।उसके पश्चात मुख्य वक्ता के रूप में श्री विभाषजी उपाध्याय द्वारा अपने व्यक्तव्य के द्वारा आज की शिक्षा व्यवस्था व्यापार व्यवस्था पर प्रकाश डालते हुए कहा गया कि हमारे भारत वर्ष पितृ पक्ष के रूप में मनाता रहेगा तब तक हमारे भारत पर ऑच नहीं आ सकती । हमारे कोई भी कर्म अपने पूर्वजो को याद करे बिना नहीं करते इसलिए इमारे पूर्वजो को याद करते रहना चाहिए।जो पूर्वजो को याद नही करते वह जल्दि नष्ट हो जाते है।जन अभियान परिषद भी महापुरूषो की जयंती मनाकर उनके कार्यो को याद कर प्रेरणा बन रहा है।उन्होने महर्षि के स्वतंत्रता में महत्वपूर्ण योगदान के बारे में बताया।उन्होने स्वतंत्रता में बलिदान के बारे में बताया।अपनी बातो एवं प्रसंगो के माध्यम से श्री कृष्ण की गीताज्ञान के विषय में बताया।गाय माता में 33 करोड देवता को बताया गया है उसके पूजा हमें करना है।इसके साथ ही उनके द्वारा भगवान राम को पुरूषोत्तम कहने के विषय को समझाया । उनके द्वारा संस्कृति को बॉधने का कार्य किया गया।इनके द्वारा भारत की ज्ञान परम्परा, एवं सांस्कृतिक धरोहर को आज के युवाओं को बचाने का आव्हान करने की आवष्यकता है।
[video width="848" height="480" mp4="https://jhabuampnews.in/wp-content/uploads/2024/08/VID-20240829-WA0005.mp4"][/video]कार्यक्रम के अंत में आभार जिला समन्वयक श्री नवनीत रत्नाकर ने माना।अंत में वंदे मातरम गीत के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।कार्यक्रम में विकासखण्ड के समन्वयक, मेंटर्स, नवांकुर, प्रस्फुटन समिति, स्वैच्छिक संगठन, सामाजिक कार्यकर्ता, एवं सीएमसीएलडीपी के छात्र/छात्राओं सहित 160 व्यक्तियों की सहभागिता रही । कार्यक्रम का संचालन श्री रेलसिंह रावत, विकासखण्ड समन्वयक डही द्वारा किया गया।कार्यक्रम पश्चात धार स्थित अरविंद आश्रम में श्री विभाषजी द्वारा आश्रम के सदस्यो के साथ 5 पौधो का रोपण किया गया।उसके पश्चात श्री विभाषजी द्वारा नित्यांनद आश्रम में दर्शन एवं पूजन किया गया।उक्त जानकारी श्री धर्मेन्द्र कुमार शर्मा, डाटा एन्ट्री ऑपरेटर धार द्वारा दी गई।
: बारिश के कारण कच्छ और अहमदाबाद को जोड़ने वाला मुख्य राज्य मार्ग बंद
Tue, Aug 27, 2024
बारिश के कारण कच्छ और अहमदाबाद को जोड़ने वाला मुख्य राजमार्ग बंद[video width="944" height="720" mp4="https://jhabuampnews.in/wp-content/uploads/2024/08/InShot_20240827_225645322.mp4"][/video]
कच्छ को अहमदाबाद से जोड़ने वाला मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग बंद कर दिया गया है. मच्छू बांध से पानी छोड़े जाने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर पानी तेज बहाव के साथ बह रहा है. पुलिस ने इस सड़क पर यातायात 36 घंटे के लिए रोक दिया है इस राष्ट्रीय राजमार्ग के बंद होने से देश के दोनों प्रमुख बंदरगाहों का आयात-निर्यात प्रभावित होता है।अगले 3 घंटों तक राज्य में भारी बारिश का अनुमान है.