बाबा साहब को याद कर जन्मोत्सव के : अवसर पर जल गंगा संवर्धन अभियान की शपथ ली।*
जावेद शीशगर
Tue, Apr 15, 2025 0 Views
बाबा साहब को याद कर जन्मोत्सव के अवसर पर जल गंगा संवर्धन अभियान की शपथ ली।
*मनावर धार* 14 अप्रैल को भारत रत्न बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जन्म जयंती पर उनको याद करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की उनके जन्मोत्सव के अवसर पर मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड मनावर सेक्टर सिंघाना के आदर्श ग्राम सिरसी व सात्तलाई में जल गंगा संवर्धन व संरक्षण अभियान के अंतर्गत ग्रामीणों ने जल को बचाने के लिए अभियान से जुड़ते हुए जल शपथ ग्रहण की गई। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के द्वारा जल गंगा संवर्धन व संरक्षण अभियान के कार्यक्रम संपूर्ण प्रदेश में आयोजित किये जा रहे हैं जन अभियान परिषद के अध्यक्ष माननीय मुख्यमंत्री मोहन जी यादव के द्वारा जन अभियान के साथ ही संपूर्ण प्रशासन के सहयोग से प्रदेश में जल बचाओ को लेकर 30 मार्च से 30 जून 3 माह का यह अभियान चलाया जाएगा जिसके अंतर्गत जन सहभागिता से प्रत्येक गांव शहर में जल को बचाने के लिए प्रयास किए जाएंगे जल संरचनाओ की साफ सफाई की जाएगी घर का जल घर, गांव का जल गांव में, खेत का जल खेत में,क्योंकि यदि आज हमने जल को नहीं बचाया तो हमारी आने वाली पीढ़ियां जल के लिए तरसेगी इसके महत्व को हमे समझना होगा। जल गंगा अभियान की शपथ में नवांकुर संस्था अध्यक्ष सावन जाट भाजपा मंडल उपाध्यक्ष शक्ति जाट भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता राधेश्याम जी जाट मुकेश पाटीदार रामेश्वर पाटीदार राकेश क्वाले श्री राम जी जाट सुरेश पाटीदार भारत सेन चिंतन जाट नरेश पाटीदार सीएमसीएलडीपी छात्रा गायत्री क्वाले व ग्रामीण जन उपस्थित हुए।
Tags :
Dhar