सरदारपुर खरमौर अभ्यारण्य के डीनोटिफिकेशन पर : भाजपा कर रही है गुमराह - विधायक ग्रेवाल
Fri, Jul 11, 2025
14
ग्रामो को खरमौर से बाहर करने का प्रस्ताव 2009 मे ही केन्द्रीय साधिकार समिति को भेज दिया गया था - विधायक ग्रेवाल*
किसानो एवं ग्रामीणो की 17 वर्षो की मेहनत एवं कडे संघर्ष के बाद समस्या का हुआ हल
भाजपा बताए डिनोटिफिकेशन मे 21 वर्ष का समय क्यो लगा - विधायक प्रताप ग्रेवाल
संतोष (सेन) सोलंकी
राजगढ
:-मध्यप्रदेश सरकार द्वारा खरमौर अभ्यारण्य सरदारपुर के संबंध मे 3 जुलाई 2025 को राजपत्र का प्रकाशन कर खरमौर अभ्यारण्य का डीनोटिफिकेशन जारी किया गया है जिसमे 348.12 वर्ग किलोमीटर मे से खरमौर अभ्यारण्य से 215.2872 वर्ग किलोमीटर राजस्व भूमि खरमौर के आरक्षित क्षैत्र से बाहर हुई है अब सिर्फ 132.8344 वर्ग किलोमीटर वन भूमि खरमौर अभ्यारण्य मे रहेगी। सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल ने शुक्रवार को नगर परिषद् राजगढ के सभाकक्ष मे पत्रकार वार्ता को संबोधित किया जिसमे विधायक ग्रेवाल ने बताया कि क्षैत्र के विकास के लिए हमेशा मेने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर कार्य किया है भाजपा के जनप्रतिनिधी आज जो क्षैत्र की जनता को गुमराह कर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे है वे बताए कि केन्द्र मे 11 वर्ष एवं राज्य मे 21 वर्ष से अधिक समय से भाजपा की सरकार है फिर भी खरमौर अभ्यारण्य के डीनोटिफिकेशन मे इतना समय क्यो लगा।
विधायक प्रताप ग्रेवाल उठाई सबसे पहले आवाज -
विधायक ग्रेवाल ने बताया कि खरमौर अभ्यारण्य के 14 ग्रामो मे खरीदी बिक्री पर लगी रोक को हटाने के लिए सबसे पहले 26 अक्टुबर 2009 को किसानो के साथ जिला कलेक्टर धार को पत्र सौंपा गया था जिसके बाद जिला कलेक्टर धार द्वारा 23.12.2009 को पत्र क्रमांक 6805 के माध्यम से खरमौर अभ्यारण्य मे संसोधन का प्रस्ताव भारत सरकार को प्रेषित किया गया था वन विभाग मध्यप्रदेश द्वारा एक योजना तैयार कर सवौच्च न्यायालय मे याचिका दायर की गई है जिसमे खरमौर अभ्यारण्य सरदारपुर के 14 ग्रामो को बाहर किया जाना प्रस्तावित था और यह प्रकरण सर्वोच्च न्यायालय द्वारा केन्द्रीय साधिकार समिति को को दिनांक 30.10.2009 को हस्तांतरित कर दिया था। मध्यप्रदेश राज्य वन्य प्राणी बोर्ड की 19वी बैठक दिनांक 14.01.2021 मे विचारोपरांत अनुशंसा की गई। राष्ट्रीय वन्य प्राणी बोर्ड की 68वी बैठक दिनांक 30.05.2021 की बैठक मे लिये गए निर्णय के अनुसार भारत सरकार द्वारा अभ्यारण्य के पुनर्गठन हेतु प्रस्तावित क्षेत्र से लगे हुए प्रस्तावित क्षैत्र से लगे हुए खरमौर प़क्षी के रहवास हेतु उपयुक्त क्षेत्रो का चयन करते हुए राष्ट्रीय वन्य प्राणी बोर्ड के सदस्य एस.एस.सिंह एवं एन.टी.सी.ए. समिति सदस्य सचिव एस.पी.यादव की द्वि-सदस्यी समिति का गठन किया गया। उक्त समिति द्वारा दिनांक 18.05.2022 को क्षेत्र का भ्रमण कर खरमोर पक्षी के रहवास हेतु उपयुक्त क्षेत्रो का चयन कर पुनर्गठन प्रस्ताव प्रेषित करने के संबंध मे निर्देशित किया गया।
राष्ट्रीय वन्य प्राणी बोर्ड की स्टेंडिंग कमेटी की 25.04.2023 को आयोजित 72वी बैठक मे सरदारपुर के खरमौर अभ्यारण्य के पुनर्गठन के प्रस्ताव को पुनः परीक्षण उपरांत आगामी बैठक मे रखे जाने की सूचना दी गई और फिर 73वी बैठक दिनांक 17.07.2023 को आयोजित हुई जिसमे खरमौर के अधिसूचित क्षैत्र 348.12 वर्ग किलोमीटर मे से 215.29 वर्ग किलोमीटर क्षैत्र मुक्त करने का प्रस्ताव तैयार किया गया। जिसकी जानकारी क्षैत्र के ग्रामीणो एवं पत्रकारो को 29 अगस्त 2023 को प्रेसनोट जारी कर दी गई थी।
माननीय सर्वोच्च न्यायालय की केन्द्रीय साधिकार समिति द्वारा राज्य सरकारों को निर्देश दिए कि डीनोटीफिकेशन किये जाने वाले संरक्षित क्षेत्र के समतुल्य क्षेत्र को राज्य शासन द्वारा किसी अन्य संरक्षित क्षेत्र में जोड़े जाने के बाद ही प्रस्ताव पर अनुशंसा की जाएगी जिसके अंतर्गत 215.2856 वर्ग किलोमीटर को हटाना था जिसमे 70.0327 वर्ग किलोमीटर कूनो एवं कर्माझिरी में समायोजित किया गया एवं 145.2529 वर्ग किलोमीटर को सोनेवानी अभ्यारण्य बालाघाट, डॉ भीमराव अम्बेडकर अभ्यारण्य सागर, महात्मा गाँधी अभ्यारण्य बुरहानपुर में समाहित करने के निर्देश दिए गये थे जिसकी सुचना 22.10.2024 को प्रेसवार्ता कर दी थी।
गुरु पूर्णिमा पर प्राचीन श्रृंगेशवर् धाम मे लगा : भक्तो का मेला
Fri, Jul 11, 2025
रविराज भाटी की रिपोर्ट
झकनावद
:-श्री 1008 काशी गिरी जी महाराज की पुण्य तिथि पर प्राचीन तीर्थ श्नर्गेशवर धाम पर हर साल की तरह इस वर्ष भी मेला लगा और हजारो की संख्या मे भक्त गण अपने गुरु देव के और महाँकाल के दर्शन करने आयें झाबुआ जिले की पेटलवाद तहसील के झकनावद गाँव के पास माही नदी के तट पर इस्थित् इस धाम की महिमा ही न्यारी है भक्तो द्वारा यहाँ बहुत सारानीय काम किये जा रहे मन्दिर की विशेष रूप से सजावट की गई है 9 तारीख बुधवार को शाम को विशेष भजन संध्या का आयोजन रखा गया जिसमे समस्त भक्त आयें सुबह होते ही गुरु देव का अभिषेक किया गया और उस के बाद आरती की गई और प्रसादी वितरण भंडारे का आयोजन किया गया इसी बीच गो भक्तो द्वारा यहाँ पर एक भव्य गो शाला बनाई जा रही है गायों के लिए रहने खाने पीने की व्यवस्था की जा रही है तत्पश्चात अंतरराष्ट्रिय महासचिव जूना अखाड़ा उज्जेन गादीपति श्रृंगेशवर् धाम श्री रामेश्वर गिरी जी गुरुदेव द्वारा एक ई रिक्शा का पूजन किया गया जिससे गो माता के लिए ग्रास लाने के लिए किया जाएगा गो भक्त और गुरु भक्त तन मन और धन से सहयोग कर रहे है इसी बीच महाकाल मित्र मंडल झकनवादा के सदस्यों द्वारा श्रीगेश्वर धाम माही तट प्राचीन तीर्थ स्थान पर जाकर श्री श्री 1008 ब्रह्मलीन गुरुदेव श्री काशीगिरी जी महाराज के समाधि स्थल पर गुरुदेव के दर्शन किये तत्पश्चत् श्रीगेश्वर धाम श्री रामेश्वरगिरी जी गुरुदेव के चरणों को स्पर्श कर दर्शन लाभ लिया और गुरुदेव को गुरुपूर्णिमा की बधाई दी तत्पश्चात प्राचीन श्रीगेश्वर महादेव के दर्शन कर सभी सदस्यों ने आने वाले साल सभी भक्तों के जीवन में सुख और समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर महाकाल मित्र मंडल के सभी सदस्यों द्वारा गुरुदेव और बाबा महाकाल के दर्शन कर सावन माह में आने वाली कावड़ यात्रा के लिए बाबा से आशीर्वाद प्राप्त किया।
शासकीय महाविद्यालय सोयात् कला में : दीक्षा आरंभ समारोह अयोजित
Wed, Jul 9, 2025
संवाददाता यश कुशवाहा
सोयात् कला
:-नव प्रवेशित विद्यार्थियों को दी प्रेरणादायी सीख शासकीय महाविद्यालय मे उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार नवीन सत्र 2025-26 में प्रवेशित विद्यार्थियों हेतु दीक्षांरभ समारोह का न भव्य आयोजन महाविद्यालय. व सभागृह में किया गया कार्यक्रम में न मुख्य अतिथि के रूप में मनोज व नामदेव मुख्य कार्यपालन अधिकारी न (नगर परिषद सोयतकला) कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. महेश बसिया (प्राचार्य , शास. महाविद्यालय सोयतकलां) विशेष अतिथि के रूप में मंडलोई जी (नगर परिषद सोयतकलां) उपस्थित रहे। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ महेश बंसिया ने स्वागत भाषण में दीक्षारंभ की भूमिका एवं उद्देश्य पर प्रकाश डाला।
मुख्यअतिथि मनोज नामदेव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को अपना लक्ष्य अवश्य बनाना चाहिए बिना लक्ष्य के सफलता मिलना मुश्किल है। जीवन में उतार-चढ़ाव तो आता रहता है निराश होने की आवश्यकता नहीं है। विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित मंडलोई जी ने कहा कि विद्यार्थी जीवन का हर क्षण मूल्यवान होता है इसे ज्ञानार्जन व राष्ट्र निर्माण में लगाए। सहायक प्राध्यापक अजय प्रताप सिंह (कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ प्रभारी) ने बीए पाठ्यक्रम से संबंधित एवं विभिन्न प्रतियोगी
परीक्षाओं की जानकारी प्रदान की । महाविद्यालय के ग्रंथपाल गंगाराम खन्ना ने पुस्तकालय संबंधी जानकारी विद्यार्थियों को प्रदान । प्राणीशास्त्र विभाग अध्यक्ष सहायक प्राध्यापक डॉ वीरेंद्र कुमार सोनी ने बीएससी पाठ्यक्रम एवं विभिन्न प्रयोगशालाओं के बारे में जानकारी प्रदान की विज्ञान के विद्यार्थी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के साथ-साथ वैज्ञानिक एवं शिक्षण क्षेत्र में भी जा सकते हैं। सहायक प्राध्यापक डॉ. सविता यादव (छात्रवृत्ति प्रभारी) ने विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं संबंधी जानकारी प्रदान की