Wed 06 May 2026

ब्रेकिंग

बंगाल में पहली बार खिला कमल भाजपाइयों ने मनाया जश्न

किनके कहा हुए तबादले देखिए इस लिस्ट में

कहा कि है ये तस्वीर जानिए इस खबर में

कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेघनगर का निरीक्षण

मकान सूचीकरण और आवास गणना)

सुचना

झाबुआ एमपी न्यूज24 एडिटर इन चीफ़ मोहम्मद जावेद शीशगर 9981165231 उप सांपादक राजा पठान 9977285255 विज्ञापन और खबरे लगवाने के लिए हमसे संपर्क करे धन्यवाद

गुरु पूर्णिमा पर प्राचीन श्रृंगेशवर् धाम मे लगा : भक्तो का मेला

जावेद शीशगर

Fri, Jul 11, 2025 0 Views

रविराज भाटी की रिपोर्ट

झकनावद:-श्री 1008 काशी गिरी जी महाराज की पुण्य तिथि पर प्राचीन तीर्थ श्नर्गेशवर धाम पर हर साल की तरह इस वर्ष भी मेला लगा और हजारो की संख्या मे भक्त गण अपने गुरु देव के और महाँकाल के दर्शन करने आयें झाबुआ जिले की पेटलवाद तहसील के झकनावद गाँव के पास माही नदी के तट पर इस्थित् इस धाम की महिमा ही न्यारी है भक्तो द्वारा यहाँ बहुत सारानीय काम किये जा रहे मन्दिर की विशेष रूप से सजावट की गई है 9 तारीख बुधवार को शाम को विशेष भजन संध्या का आयोजन रखा गया जिसमे समस्त भक्त आयें सुबह होते ही गुरु देव का अभिषेक किया गया और उस के बाद आरती की गई और प्रसादी वितरण भंडारे का आयोजन किया गया इसी बीच गो भक्तो द्वारा यहाँ पर एक भव्य गो शाला बनाई जा रही है गायों के लिए रहने खाने पीने की व्यवस्था की जा रही है तत्पश्चात अंतरराष्ट्रिय महासचिव जूना अखाड़ा उज्जेन गादीपति श्रृंगेशवर् धाम श्री रामेश्वर गिरी जी गुरुदेव द्वारा एक ई रिक्शा का पूजन किया गया जिससे गो माता के लिए ग्रास लाने के लिए किया जाएगा गो भक्त और गुरु भक्त तन मन और धन से सहयोग कर रहे है इसी बीच महाकाल मित्र मंडल झकनवादा के सदस्यों द्वारा श्रीगेश्वर धाम माही तट प्राचीन तीर्थ स्थान पर जाकर श्री श्री 1008 ब्रह्मलीन गुरुदेव श्री काशीगिरी जी महाराज के समाधि स्थल पर गुरुदेव के दर्शन किये तत्पश्चत् श्रीगेश्वर धाम श्री रामेश्वरगिरी जी गुरुदेव के चरणों को स्पर्श कर दर्शन लाभ लिया और गुरुदेव को गुरुपूर्णिमा की बधाई दी तत्पश्चात प्राचीन श्रीगेश्वर महादेव के दर्शन कर सभी सदस्यों ने आने वाले साल सभी भक्तों के जीवन में सुख और समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर महाकाल मित्र मंडल के सभी सदस्यों द्वारा गुरुदेव और बाबा महाकाल के दर्शन कर सावन माह में आने वाली कावड़ यात्रा के लिए बाबा से आशीर्वाद प्राप्त किया।

Tags :