: सड़क सुरक्षा को लेकर कुक्षी थाने पर हुई बैठक आयोजित
Thu, Sep 26, 2024
सड़क सुरक्षा को लेकर कुक्षी थाने पर हुई बैठक आयोजित मध्यप्रदेश शासन एवं पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा सड़क सुरक्षा एवं सडक दुर्घटनाओं को कम करने हेतु बैठक आयोजित करने के निर्देश प्राप्त हुवे थे, इसी तारत्म्य में श्रीमान कलेक्टर महोदय धार श्री प्रियंक मिश्र, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री इन्द्रजीत बाकलवार ने जिले के समस्त एसडीओपी, थाना प्रभारी व यातायात प्रभारी को अनुभाग स्तर पर एवं थाना स्तर पर बैठक आयोजित करने के लिए निर्देशित किया गया था। इसी तारत्म्य में आज थाना कुक्षी पर बैठक का आयोजन किया गया है। जिसमें श्री प्रमोद गुर्जर एसडीएम कुक्षी, श्री सुनिल गुप्ता एसडीओपी कुक्षी, श्री राजेश यादव टीआई कुक्षी, श्री बंशीलाल कन्नौजे यातायात प्रभारी अनुभाग कुक्षी एवं समस्त पुलिस स्टॉफ, गणमान्य नागरिक व नगर सुरक्षा समिति के सदस्य, बस ऑपरेटर, टोल मैनेजर उपस्थित रहे।
बै
ठक में श्री प्रमोद गुर्जर एसडीएम कुक्षी द्वारा स्कुल संचालकों की बैठक लेकर बसों के संचालन हेतु सुप्रीम कोर्ट की गाईड लाईन का पालन करने स्कुल बसों में महिला अटेण्डरों को रखने, केमरे लगाने, फस्टएड बॉक्स, स्पीड गोवर्नर, स्कुल बस में दाहिने बाये सम्पर्क नम्बर स्पष्ट रुप से लिखा हो, स्कुल बस में चालको का पुलिस वेरिफिकेशन कराने, बस चालकों को वर्दी में रहने हेतु निर्देशित किया गया। शहर के प्रमुख चौराहों विजय स्तंभ, नरीमन पाईन्ट्, अम्बेडकर चौराहा से अतिक्रमण मुक्त कराने के संबंध में निर्देश दिये गये जिससे बडे वाहनों के आवागमन में अवरुद्ध न हो।
बैठक में श्री सुनिल गुप्ता एसडीओपी कुक्षी द्वारा अवगत कराया की नाबालिक बच्चों द्वारा वाहनों चलाने पर अंकुश लगाया जाये, वाहनों को तेजगति से चलने वालो को समझाईस दी जावे, शराब पिकर वाहनों चलाने वालों पर चालानी कार्यवाही की जावे, बस संचालको को अवगत करावे की बसों को जगह-जगह पर न रोके जिससे यातायात बाधित हो, सड़क के किनारे अवैध रुप से लगी दुकानों पर नगर परिषद से समन्वय स्थापित कर हटाने की कार्यवाही की जावे।झाबुआ एमपी न्यूज़ भगवान मुजाल्दा धार जिला ब्यूरो
: आंगनवाड़ी भवन में सेक्टर स्तरीय पोषण माह का आयोजन किया गया।
Thu, Sep 26, 2024
आंगनवाड़ी भवन में सेक्टर स्तरीय पोषण माह का आयोजन किया गया।रिपोर्ट भगवान मुजाल्दा धारनर्मदा नगर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा आंगनवाड़ी भवन में पोषण माह का आयोजन किया गया कार्यक्रम में गर्भवती किशोरी और धात्री महिलाओं को पोषण के संबंध में जानकारी दी गई।गर्भ में किस प्रकार बच्चे का पोषण किया जा सकता है व स्वयं का पोषण किस प्रकार किया जाता है हरी पत्तेदार सब्जियों फल फ्रूट व अन्य सामग्री का स्टाल प्रदर्शनी लगाकर जानकारी दी गई कार्यकर्ताओं द्वारा बताया गया कि घर में ही उपलब्ध सामग्री जैसे मूंगफली गुड़ चना अंकुरित अनाज मूंग हरी पत्तेदार सब्जियां मोटा अनाज ज्वार बाजरा फल फ्रूट इत्यादि ग्रहण करने से गर्भवती महिलाओं को डिलीवरी के समय जच्चा बच्चा स्वस्थ होने में आसानी होगी कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच द्वारा की गई कार्यक्रम में सेक्टर पर्यवेक्षक शांत बघेल व सेक्टर की समस्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित हुई।
: मोक्ष धाम के सुन्दरी करण का समाजसेवी ने उठाया बीडा-
Mon, Sep 23, 2024
मोक्ष धाम के सुन्दरी करण का समाजसेवी ने उठाया बीडा-
महोबा बुन्देलखण्ड।स्वच्छ महोबा सुन्दर महोबा नगर पालिका परिषद का। सपना साकार करने के लिये राठ रोड़ स्थित काशीराम कॉलोनी निवासी समाजसेवी भगवती प्रसाद सोनी ने अपनी अटूट मेहनत एवं परिश्रम से राठ रोड स्थित मोक्षधाम की हालात आज वास्तविक बदल दी है। बता दें कि समाजसेवी भगवती प्रसाद सोनी भवानीदीन सेवा संस्थान द्बारा संचालित निःशुल्क शव वाहन चलाकर शवों को मोक्षधाम पहुंचाने का कार्य कई वर्षों से करते चले जा रहे हैं। यहां तक की कोरोना कल में उन्होंने बिना रुके, बिना थके, बिना डरे न जाने कितने शवों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया। परंतु जनपद के मोक्षधामों की हालत देखकर उनका मन द्रवित बार-बार उठता था। इसीलिए भगवती प्रसाद सोनी जी ने मोक्षधामों की हालत सुधारने का संकल्प लिया। जिसकी शुरुआत उन्होंने राठ रोड स्थित मोक्षधाम राठ रोड़ से की। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि उनकी मेहनत से मोक्षधाम अब मोक्षधाम न लगकर पिकनिक स्पॉट लगने लगा है। परंतु विडंबना यह है कि शासन एवं प्रशासन के कुछ ही अधिकारी और महोबा के जनप्रतिनिधि द्वारा ऐसे समाज सेवियों का साथ नहीं दे रहे हैं रविवार को समाजसेवी भगवती प्रसाद सोनी द्वारा मोक्ष धाम राठ रोड ने कड़ी मेहनत और लगन के साथ मोक्ष धाम की तस्वीर बदलती नजर आ रही है जिसमें नगर पालिका परिषद महोबा के अधिशासी अधिकारी अवधेश यादव द्बारा सहयोग करते हुए मुख्य अतिथि के रूप में सदर एसडीएम जितेंद्र कुमार महोबा व जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी ने मोक्ष धाम पर पेड़ पौधे और गमला रख कर समाजसेवी भगवती प्रसाद सोनी की काफी सराहना की इस मौके पर मानव सेवा संस्था महोबा इकाई के सभी सदस्य पदाधिकारी, स्वतंत्रत पत्रकार समिति के जिला अध्यक्ष राजू गुप्ता, सी आई ए ग्रुप के अधिवक्ता धर्मेंद्र मिश्रा, अमित सोनी अरविंद सोनी देवी सिंह राजपूत हरी ओम सोनी पप्पू यादव चरखारी पत्रकार देवीदीन वर्मा मानव सेवा संस्था जिला मीडिया प्रभारी हेमन्त कुमार, मानव सेवा संस्था जिला महासचिव सत्येन्द्र राजपूत,राष्टीय स्वयं सेवक से अंकित सोनी आदि मौजूद रहे परन्तु समाजसेवी द्वारा किये गये नेक कार्य के लिए कभी शासन प्रशासन राजनेताओं के द्बारा संज्ञान नहीं लिया गया अपितु जनपद में केवल अधिकारियों की गणेश परिक्रमा कर फोटो खिंचवाने वाले समाज सेवियों को सम्मानित करने की परंपरा चली जा रही है।