: श्रीमदभागवत कथा हमे सिखाती हे मनुष्य को जीवन मे कैसे रहना चाहिए_--- पं. धर्मेन्द्र कृष्ण नागर
Tue, Nov 12, 2024
श्रीमदभागवत कथा हमे सिखाती हे मनुष्य को जीवन मे कैसे रहना चाहिए_--- पं. धर्मेन्द्र कृष्ण नागर
धार - कुक्षी सात दिवसीय श्री मद् भागवत कथा का आयोजन अर्धनारेश्वर मंदिर मे आयोजित हो रही है जिसमेअंतराष्टीय कथा वाचक पंडित धमेन्द्र कृष्ण नागरजी ने बताया कीजिस तरह नाव पानी में चले तो अच्छी बात हे
लेकिन नाव के अंदर पानी आजाये तो नाव डूब जायेगी ठीक उसी तरह संसार मे रहना अच्छी बात हे *लेकिन संसार हमारे भीतर आजाये तो हम भी संसार मे डूब जायेगे
अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित धर्मेन्द्रकृष्ण नागरजी ने दूसरे दिन कि कथा मे महाभारत की कथा सुनाते हुवे कहा जीवन मे धर्म करोगे धर्म के रास्ते पर चलोगे तो *भगवान तुम्हारे साथ रहेगे पांच पाण्डव अपने जीवन मे धर्म के साथ थे ईसलिए भगवान् उनके साथी बनकर महाभारत का युद्ध जीता दिया पंडित नागरजी ने धर्म और कर्म के बारे मे भी बताया कर्म करने से पहले अपने जीवन मे धर्म को धारण करना आवश्यक है क्योंकि धर्म हमे सिखाता हे कि हमे कोनसे अच्छे कर्म करना है कैसे जीवन मै संस्कृति और संस्कार लाना चाहिए भागवत कथा के मुख्य यजमान कमल आत्माराम गराश्या दुवारा पुजन कर आरती उतारी गई अर्ध नारेश्वर श्री मद् भागवत समिति दुवारा आव्हान किया गया हे की रात्री कालीन श्री मद् भागवत कथा मे अधीक से अधीक संख्या मे पधारकर धर्म लाभ लेवेधार जिला ब्यूरो रिपोर्ट भगवान मुजाल्दा
: कोलकाता के बारासात विद्यासागर सभागार में भव्य सम्मान समारोह
Fri, Nov 8, 2024
कोलकाता के बारासात विद्यासागर सभागार में भव्य सम्मान समारोह
शशि दीप, शाश्वती दास, रवीना घोष एनलाइटेंड वूमेन अवार्ड से सम्मानित
कोलकाता।
सम्मानित होने वाली महिला विभूतियों में संगठन की संगठन महासचिव मुंबई की जानी-मानी लेखिका शशि दीप, कोलकाता की जानी-मानी पत्रकार/ समाजसेवी शाश्वती दास, समाज सेवी रवीना घोष व अर्पिता घोष रहीं।
गौरतलब हो कि भारत बांग्लादेश के आपसी सम्बन्ध को मजबूत बनाने के ध्येय से आयोजित इस खास पहल में बांग्लादेश फिल्म अभिनेत्री सकीबा बिन्ते अली की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। [video width="848" height="478" mp4="https://jhabuampnews.in/wp-content/uploads/2024/11/VID-20241108-WA0043.mp4"][/video] इसके अलावा सैकड़ों जानी-मानी हस्तियों में प्रमुख रूप से प्रोफेसर लुत्फ़र रहमान जॉय, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रख्यात समाजसेवी शेखर कुमार कांजीलाल, सारिया का बांग्लादेश का सपना, टॉलीवुड के फाइट मास्टर कुमारेश दास, जंगीपुर गिनी हाउस के नेता रेजाउल करीम, प्रख्यात समाजसेवी श्रीशश्री सायन, बेड प्रदेश सचिव साजहां मंडल, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित साहिदुल लश्कर, जानी मानी समाजसेवी शाश्वती दास, बंगाल गणराज्य की रिपोर्टर एलिना भट्टाचार्य, नफीसा समीम, नेता, मुकुल शिशु अकादमी, वसीम अख्तर मिर्जा, फ़िरोज़ सरदार, रेशमा मंडल जैसे नामचीन लोगों की मौजूदगी रही। इस विशेष समारोह में enlightend women Award देश भर से सिर्फ 15 महिला विभूतियों को दिया गया। शशि दीप की अनुपस्थिति में शाश्वती दास ने उनका सम्मान ग्रहण किया जिसमें शॉल, स्मृति चिन्ह व सम्मान पत्र दिया गया। मीडिया पार्टनर्स के रूप में पत्रकार अविसेक पाल और गुड्डू गुप्ता को भी सम्मानित किया गया। प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सैयद खालिद कैस ने अपने संगठन की महिला पत्रकारों के सम्मान पर संगठन की ओर से हार्दिक बधाई प्रेषित की तथा इसे संगठन के लिए अत्यंत गर्व का विषय बताया।
झाबुआ एमपी न्यूज़ भगवान मुजाल्दा की रिपोर्ट
: फ्रैंड्स ग्रुप ने नवागत एसडीएम का स्वागत किया
Thu, Nov 7, 2024
फ्रैंड्स ग्रुप ने नवागत एसडीएम का स्वागत किया
कुक्षी (नि प्र) नवागत अनुविभागीय दंडाधिकारी विशाल धाकड़ आईएएस ने कुक्षी एस डी एम का पदभार ग्रहण कर लिया। उनके आगमन पर फ्रैंड्स ग्रुप कुक्षी द्वारा उनका पुष्पमाला से स्वागत किया गया। श्री धाकड़ ने इस अवसर पर कहा कि जनहित के कार्य, जनता की समस्याओं का समाधान, शासन की जनहितैषी योजनाओं का क्रियान्वयन और लॉ एंड ऑर्डर का परिपालन करवाना मेरी और मेरी टीम की प्राथमिकता रहेगी। इस अवसर पर समाजसेवी डॉक्टर निर्मल कुमार पाटीदार, वरिष्ठ पत्रकार पंडित मनोहर मंडलोई, शासकीय अधिवक्ता राजेन्द्र कुमार गुप्ता, जिला स्काउट गाइड भूपेन्द्र वर्मा, युवा मंच के अध्यक्ष रवि पूनमचंद जैन, प्रभारी तहसीलदार जे. एस. रावत आदि शामिल थे।
झाबुआ एमपी न्यूज़ भगवान मुजाल्दा धार की रिपोर्ट