पूरी अकीदत और एहतराम से मनाई गई ईद-उल-अजहा : हजारों हाथ एक साथ उठे — अमन, चैन और खुशहाली की दुआओं के लिए
Sat, Jun 7, 2025
रिपोर्टर मोहम्मद आलम खान
सोयत कला-
शहर की फिजा उस वक्त रूहानी एहसास से भर गई जब शनिवार की सुबह 8:30 बजे ईदगाह में अदा की गई ईद-उल-अजहा की नमाज़ के बाद हजारों लोगों ने एक साथ अपने रब के दर पर हाथ उठाकर अमन, शांति, भाईचारे और मुल्क की सलामती की दुआ मांगी। ‘आमीन’ की सामूहिक सदा ने माहौल को आध्यात्मिकता और सुकून से भर दिया।
नमाज़ की इमामत मुफ्ती सफीउल्लाह खान साहब ने की, जो शहर काज़ी हाफिज हामिद अली साहब की मौजदगी में अदा की गई। नमाज़ से पहले मुफ्ती साहब ने ईद-उल-अजहा की फजीलत और कुर्बानी की अहमियत पर रोशनी डालते हुए बताया कि यह पर्व हज़रत इब्राहीम अ. की सुन्नत है, जिसमें उन्होंने अल्लाह की रज़ा के लिए अपने सबसे प्यारे बेटे को कुर्बान करने का जज़्बा दिखाया। उन्होंने कहा कि कुर्बानी हर उस मोमिन पर वाजिब है जो मालदार है, और यह पर्व तीन दिन तक मनाया जाता है।
नमाज़ के बाद कुर्बानी का सिलसिला पूरे आदाब और पाकीज़गी के साथ शुरू हुआ। लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और आपसी मोहब्बत, इत्तेहाद और इंसानियत का पैग़ाम दिया।
इस खास मौके पर शहर के अन्य समुदायों से जुड़े कई सम्मानित नागरिक भी ईदगाह पहुंचे और अपने मुस्लिम भाइयों को ईद की बधाई दी। नगर परिषद पार्षद लालचंद कुशवाह, पटेल साहब और उनके साथियों ने साफा पहनाकर मुबारकबाद दी और मेल-जोल व सौहार्द की मिसाल पेश की। यह दृश्य गंगा-जमुनी तहज़ीब की ज़िंदा तस्वीर था — जहां धर्म नहीं, दिल जुड़ते हैं।
पूरे ईदगाह का नज़ारा मोहब्बत, भाईचारे और इंसानियत के जज़्बे से सराबोर था। हर दिल से यही दुआ निकल रही थी — "हमारा वतन सदा सलामत रहे, सभी में मोहब्बत बनी रहे और अल्लाह की रहमतें हर दिल तक पहुंचें।"
इस मौके पर शहर के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी भी खास रही। मुस्लिम समाज के लोगों ने अधिकारियों से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और उनके सहयोग की सराहना की। प्रशासन की चुस्ती, सौहार्दपूर्ण रवैया और अनुकरणीय भूमिका ने त्योहार को और भी शांतिपूर्ण और यादगार बना दिया।
ईदगाह से निकली हर दुआ, मोहब्बत और अमन की खुशबू लेकर शहर में फैल गई
जावरा में ईद-उल-अजहा : (बकरीद) परंपरागत उल्लास के साथ मनाई
Sat, Jun 7, 2025
जगदीश राठौर
मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी तहसील जावरा में ईद-उल-अजहा (बकरीद) शनिवार को परंपरागत उल्लास और अकीदत के साथ मनाई गई। इस अवसर पर शहर के विभिन्न मस्जिदों के साथ ही बेगमपुरा रोड स्थित ईदगाह में मुख्य नमाज अदा की गई। शहर काजी हाफिज भूरू भाईजान की उपस्थिति में कारी इमरान साहब द्वारा नमाज़ अदा कराई गई। ईद की नमाज़ से पहले कारी सा. ने कुरबानी का तरीका और नमाज़ का तरीका बताया तथा कुरबानी का महत्व बताया।सीरत कमेटी के आसिफ अनवर (घड़ीवाले चाचा) ने बताया कि नमाज़ के बाद विशेष खुतबा (पैगाम) पढ़ा गया । आपने कोमे मुस्लिम इस्लाम के साथ देश की तरक्की ,दिन दुखियो की मदद व कुरबानी के जज़्बे के साथ आपने मुल्क हिन्दूस्तान में अमनो अमान कायमी और भाई चारे की दुआ की।इस मुबारक मौके पर सीरत कमेटी जावरा द्वारा शहर काजी हाफिज भूरू भाईजान साहब व कारी इमरान साहब का हार फूल साफा और शाल उड़ाकर सम्मान मोहम्मद साबिर सेठ (एकता बस) पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद यूसुफ अबरार सर ,मुख्तार भाई , आसिफ अनवर ,जावेद पॉपुलर मुस्ताक जीजा , युसूफ जारोली, पूर्व पार्षद पेपा पहलवान ,हबीबुन नबी,कामिल भाई ,मोइन खान पत्रकार ,अमन महबूब टेलर , मुबारक खान व कमेटी के मेम्बर ने किया ।नगर पालिका परिषद जावरा द्वारा भी स्वागत सम्मान किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अधिकारी कर्मचारी व पार्षद गण उपस्थित थे।
ईदगाह की व्यवस्था शांतिपूर्ण तरीके से ईद की नमाज अदा करने के लिए प्रशासन व नगर पालिका परिषद जावरा व नगरपालिका अध्यक्ष अमन मोहम्मद यूसुफ कडपा का कमेटी के सेक्रेटरी अबरार भाई ने आभार व्यक्त किया।
ईद उल जुहा की नमाज : मोमिनो ने ईदगाह पर की अदा
Sat, Jun 7, 2025
मोहम्मद इस्लाम
डग :-शनिवार को ईद उल जुहा की नमाज अदा करने से पुर्व नायब काजी मुबारिक हुसेन के निवास पर समाज जन एकत्रित हुए, वहां से बडी सादगी के साथ जुलुस के रुप में पठारी स्थित ईदगाह पर आये, जहां मोमिनों ने इस्तकबाल किया, प्रातः 8, बजे ईदगाह पर सभी एकत्रित हुए , नायब शहर काजी मुबारिक अली ने ईदगाह पर सवा आठ बजे ईदुल जुहा नमाज अदा कराई, नमाज बाद कुदबा पड़ा गया ,देश में अमन चैन, व खुशहाली की दुआ मांगी, दुआ बाद सभी एक दूसरे के गले मिल कर मुबारक बात दी, अंजुमन सदर अमान खान ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया व मुबारक बात दी
ईदगाह पर ही , थाना अधिकारी जाप्ते के उपस्थित थे, मोमिनों ने उनको भी मुबारकबाद दी,व गले मिले,