जावरा में ईद-उल-अजहा : (बकरीद) परंपरागत उल्लास के साथ मनाई
जावेद शीशगर
Sat, Jun 7, 2025 0 Views
जगदीश राठौर
मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी तहसील जावरा में ईद-उल-अजहा (बकरीद) शनिवार को परंपरागत उल्लास और अकीदत के साथ मनाई गई। इस अवसर पर शहर के विभिन्न मस्जिदों के साथ ही बेगमपुरा रोड स्थित ईदगाह में मुख्य नमाज अदा की गई। शहर काजी हाफिज भूरू भाईजान की उपस्थिति में कारी इमरान साहब द्वारा नमाज़ अदा कराई गई। ईद की नमाज़ से पहले कारी सा. ने कुरबानी का तरीका और नमाज़ का तरीका बताया तथा कुरबानी का महत्व बताया।सीरत कमेटी के आसिफ अनवर (घड़ीवाले चाचा) ने बताया कि नमाज़ के बाद विशेष खुतबा (पैगाम) पढ़ा गया । आपने कोमे मुस्लिम इस्लाम के साथ देश की तरक्की ,दिन दुखियो की मदद व कुरबानी के जज़्बे के साथ आपने मुल्क हिन्दूस्तान में अमनो अमान कायमी और भाई चारे की दुआ की।इस मुबारक मौके पर सीरत कमेटी जावरा द्वारा शहर काजी हाफिज भूरू भाईजान साहब व कारी इमरान साहब का हार फूल साफा और शाल उड़ाकर सम्मान मोहम्मद साबिर सेठ (एकता बस) पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद यूसुफ अबरार सर ,मुख्तार भाई , आसिफ अनवर ,जावेद पॉपुलर मुस्ताक जीजा , युसूफ जारोली, पूर्व पार्षद पेपा पहलवान ,हबीबुन नबी,कामिल भाई ,मोइन खान पत्रकार ,अमन महबूब टेलर , मुबारक खान व कमेटी के मेम्बर ने किया ।नगर पालिका परिषद जावरा द्वारा भी स्वागत सम्मान किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अधिकारी कर्मचारी व पार्षद गण उपस्थित थे।

ईदगाह की व्यवस्था शांतिपूर्ण तरीके से ईद की नमाज अदा करने के लिए प्रशासन व नगर पालिका परिषद जावरा व नगरपालिका अध्यक्ष अमन मोहम्मद यूसुफ कडपा का कमेटी के सेक्रेटरी अबरार भाई ने आभार व्यक्त किया।
Tags :