गुरु पूर्णिमा पर प्राचीन श्रृंगेशवर् धाम मे लगा : भक्तो का मेला
Fri, Jul 11, 2025
रविराज भाटी की रिपोर्ट
झकनावद
:-श्री 1008 काशी गिरी जी महाराज की पुण्य तिथि पर प्राचीन तीर्थ श्नर्गेशवर धाम पर हर साल की तरह इस वर्ष भी मेला लगा और हजारो की संख्या मे भक्त गण अपने गुरु देव के और महाँकाल के दर्शन करने आयें झाबुआ जिले की पेटलवाद तहसील के झकनावद गाँव के पास माही नदी के तट पर इस्थित् इस धाम की महिमा ही न्यारी है भक्तो द्वारा यहाँ बहुत सारानीय काम किये जा रहे मन्दिर की विशेष रूप से सजावट की गई है 9 तारीख बुधवार को शाम को विशेष भजन संध्या का आयोजन रखा गया जिसमे समस्त भक्त आयें सुबह होते ही गुरु देव का अभिषेक किया गया और उस के बाद आरती की गई और प्रसादी वितरण भंडारे का आयोजन किया गया इसी बीच गो भक्तो द्वारा यहाँ पर एक भव्य गो शाला बनाई जा रही है गायों के लिए रहने खाने पीने की व्यवस्था की जा रही है तत्पश्चात अंतरराष्ट्रिय महासचिव जूना अखाड़ा उज्जेन गादीपति श्रृंगेशवर् धाम श्री रामेश्वर गिरी जी गुरुदेव द्वारा एक ई रिक्शा का पूजन किया गया जिससे गो माता के लिए ग्रास लाने के लिए किया जाएगा गो भक्त और गुरु भक्त तन मन और धन से सहयोग कर रहे है इसी बीच महाकाल मित्र मंडल झकनवादा के सदस्यों द्वारा श्रीगेश्वर धाम माही तट प्राचीन तीर्थ स्थान पर जाकर श्री श्री 1008 ब्रह्मलीन गुरुदेव श्री काशीगिरी जी महाराज के समाधि स्थल पर गुरुदेव के दर्शन किये तत्पश्चत् श्रीगेश्वर धाम श्री रामेश्वरगिरी जी गुरुदेव के चरणों को स्पर्श कर दर्शन लाभ लिया और गुरुदेव को गुरुपूर्णिमा की बधाई दी तत्पश्चात प्राचीन श्रीगेश्वर महादेव के दर्शन कर सभी सदस्यों ने आने वाले साल सभी भक्तों के जीवन में सुख और समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर महाकाल मित्र मंडल के सभी सदस्यों द्वारा गुरुदेव और बाबा महाकाल के दर्शन कर सावन माह में आने वाली कावड़ यात्रा के लिए बाबा से आशीर्वाद प्राप्त किया।
शासकीय महाविद्यालय सोयात् कला में : दीक्षा आरंभ समारोह अयोजित
Wed, Jul 9, 2025
संवाददाता यश कुशवाहा
सोयात् कला
:-नव प्रवेशित विद्यार्थियों को दी प्रेरणादायी सीख शासकीय महाविद्यालय मे उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार नवीन सत्र 2025-26 में प्रवेशित विद्यार्थियों हेतु दीक्षांरभ समारोह का न भव्य आयोजन महाविद्यालय. व सभागृह में किया गया कार्यक्रम में न मुख्य अतिथि के रूप में मनोज व नामदेव मुख्य कार्यपालन अधिकारी न (नगर परिषद सोयतकला) कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. महेश बसिया (प्राचार्य , शास. महाविद्यालय सोयतकलां) विशेष अतिथि के रूप में मंडलोई जी (नगर परिषद सोयतकलां) उपस्थित रहे। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ महेश बंसिया ने स्वागत भाषण में दीक्षारंभ की भूमिका एवं उद्देश्य पर प्रकाश डाला।
मुख्यअतिथि मनोज नामदेव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को अपना लक्ष्य अवश्य बनाना चाहिए बिना लक्ष्य के सफलता मिलना मुश्किल है। जीवन में उतार-चढ़ाव तो आता रहता है निराश होने की आवश्यकता नहीं है। विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित मंडलोई जी ने कहा कि विद्यार्थी जीवन का हर क्षण मूल्यवान होता है इसे ज्ञानार्जन व राष्ट्र निर्माण में लगाए। सहायक प्राध्यापक अजय प्रताप सिंह (कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ प्रभारी) ने बीए पाठ्यक्रम से संबंधित एवं विभिन्न प्रतियोगी
परीक्षाओं की जानकारी प्रदान की । महाविद्यालय के ग्रंथपाल गंगाराम खन्ना ने पुस्तकालय संबंधी जानकारी विद्यार्थियों को प्रदान । प्राणीशास्त्र विभाग अध्यक्ष सहायक प्राध्यापक डॉ वीरेंद्र कुमार सोनी ने बीएससी पाठ्यक्रम एवं विभिन्न प्रयोगशालाओं के बारे में जानकारी प्रदान की विज्ञान के विद्यार्थी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के साथ-साथ वैज्ञानिक एवं शिक्षण क्षेत्र में भी जा सकते हैं। सहायक प्राध्यापक डॉ. सविता यादव (छात्रवृत्ति प्रभारी) ने विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं संबंधी जानकारी प्रदान की
एक_पेड़_मां_के_नाम : अभियान के अंतर्गत पौधारोपण
Tue, Jul 8, 2025
संवदाता रविराज भाटी
पेटलावद
:-कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशानुसार जन अभियान परिषद द्वारा आज ब्लॉक पेटलावद सेक्टर झकनावदा के ग्राम केसरपुरा एवं झकनावदा में झकनावदा सोशल फाऊंडेशन द्वारा सेक्टर बैठक का आयोजन किया गया और जिसमें महाकाल मित्र मंडल व प्रस्फुटन समिति के प्रतिनिधि द्वारा वृक्षारोपण किया गया। उक्त कार्यक्रम में जिला समन्वयक जन अभियान परिषद श्री प्रेमसिंह चौहान विकासखंड समन्वयक पेटलावद श्री प्रवीण पंवार उपस्थित रहे।उपरोक्त कार्यक्रम में समिति के सदस्य एवं छात्र-छात्राओं द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर जिला समन्वयक जन अभियान परिषद श्री प्रेमसिंह चौहान ने कहा कि शासन ने एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाया जिसके अंतर्गत सभी को वृक्षारोपण करना है और उन पौधों को संरक्षण भी करना है वर्तमान में ग्लोबल वार्मिंग की समस्या से पूरा देश जूझ रहा है ऐसे में वृक्ष की हरियाली ही इसका एकमात्र उपाय है हमें ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाना है और धरती मां को हरा-भरा करना है इससे हमारे आने वाली पीढ़ी अच्छे वातावरण में सांस ले पाएगी और ग्लोबल वार्मिंग की समस्या से भी छुटकारा मिलेगा विशेष कर प्रस्फुटन समिति के सदस्यों को बताया गया कि अपने गांव में प्रत्येक परिवार को एक पेड़ अनिवार्य रूप से लगाना है और नियमित रूप से इस पद्धति को मानव के व्यवहार में बदलना है और बच्चों को भी ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने हेतु प्रेरित करना चाहिए पश्चात सभी को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई।
उक्त कार्यक्रम सेक्टर प्रभारी श्री प्रवीण यादव, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष श्री जगपाल सिंह राठौड़, सचिव श्री अजय अगास, श्री बादल प्रजापत, श्री विकास राठौड़, श्री सुनिल मूलेवा, समिति सचिव श्री अजय सिंगार, श्री बबलू सिंगार समिति अध्यक्ष, श्री अनिल डामोर, श्री देवीलाल डामोर, श्री विजय सिंगार, श्री बहादुर भाभर, कृष्णा गुंडिया, श्री रवि डामोर, श्री राजेश डामोर, समिति सचिव श्री मनीष मैडा, समिति अध्यक्ष श्री हरिराम निनामा, श्री पुष्पेंद्र सिंह सिंगार, समिति अध्यक्ष एवं अन्य सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।