: बदनावर में लोह पुरुष सरदार वलभ भाई पटेल की बड़ी प्रतिमा स्थापित होगी
Mon, Aug 26, 2024
बदनावर में लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की बड़ी प्रतिमा स्थापित होगीजिला ब्यूरो धार- भगवान मुजाल्दा की रिपोर्टबदनावर यहां पुलिस थाने के सामने छोटे तालाब के पास लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की बड़ी प्रतिमा स्थापित की जाएगी। कल इसका निर्माण कार्य शुरू हुआ।पाटीदार समाज ने हाल ही में प्रतिमा लगाने का निर्णय लिया था। इसके लिए सामाजिक स्तर पर धन संग्रह अभियान भी चलाया गया। 21 फीट ऊंची प्रतिमा लगाने के बाद आसपास की जगह का सौंदर्यकरण होने से चार यहां चांद लग जाएंगे। गर्मी में तालाब भरा होने से काफी आकर्षण रहेगा। निर्माण कार्य की शुरुआत विधि विधान से पूजन के साथ की गई। समाज के पदाधिकारी मिनेश पाटीदार, सरपंच योगेश मुकाती, परमानंद पाटीदार,आन्नदीलाल पाटीदार ढोलाना, मनोज पाटीदार, सोहनलाल पाटीदार, मुकेश होती,रामू होती,रवि पाटीदार,निलेश पाटीदार,अश्विन पाटीदार,विक्रम पाटीदार ,संदीप मुकाती,राकेश मुकाती,सुनील पाटीदार भोला होती,एवं वरिष्ठजन मौजूद थे। ज्ञात हो कि आगामी दिनों मे सभी समाज को साथ लेकर प्रतिमा अनावरन के दोरान बड़ा आयोजन किया जायेगा!
: डग कस्बे में जिनालय में किया शुध्दिकरण
Mon, Aug 26, 2024
डग कस्बे में परम पूज्य आचार्य भगवंत नवरत्न सागर सुरीश्वर जी की प्रेरणा से सन् 2011 से देश भर के जिनालयों में एक ही दिन और एक ही समय शुध्दिकरण के कार्य होते हैं जिसके तहत डग कस्बे में भी कोई इस वर्ष सानंद सम्पन्न किया गया है जिनालय शुध्दिकरण के अवसर पर श्री आदिनाथ जिनालय पडापभु जिनालय और शाम लिया पार्श्वनाथ जिनालय का शुध्दिकरण आज़ प्राप्त 8:00 बजे प्रारंभ किया गया जिनालय शुद्धिकरण में युवा वर्ग महिलाओं और बालिकाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और संपूर्ण जिनालयों की साफ़ सफाई कर जिनालयों को धोया गया है परमात्मा की प्रतिमाओं को दही वही शिकाकाई अरीठ आंवला आदि औष धीयो के चुणे से माजेन कर उजाला गाया
अंत में शुद्धिकरण में भाग लेने वाले श्रावक श्राविकाओं का स्वामी वात्सल्य जैन मंगलित भवन पर रखा गया
रिपोर्ट मोहम्मद इस्लाम
: भारी बारिश का अलर्ट
Sun, Aug 25, 2024
आम सूचना
भारी बारिश का अलर्ट जारी तटीय क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की गतिविधियों न करें झाबुआ 25 अगस्त 2024 । कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशानुसार समस्त जिलेवासियों को सूचित किया जाता है, कि मौसम विभाग द्वारा ज़िले में अगले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश का चेतावनी जारी की गई हैं।अतः जिला प्रशासन इस सूचना के माध्यम से यह अपील की जाती है कि बांध के आसपास एवं तटीय क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की गतिविधियों न करें , रपटे और पुलिया पर पानी होने पर उसे पार ना करें , आकाशीय बिजली गिर सकती है अतः सुरक्षित स्थान पर रहे , सावधानी बरती जाए , किसी भी अप्रिय स्थिति की सूचना तत्काल बाढ़ नियंत्रण कक्ष 0 7392 243 319 को दी जाए।जिला प्रशासन द्वारा जनहित में जारी ।