: जनसुनवाई में कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों के तत्काल निराकरण के निर्देश दिए
Tue, Dec 24, 2024
जनसुनवाई में कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों के तत्काल निराकरण के निर्देश दिए
झाबुआ कलेक्टर नेहा मीना द्वारा जिला मुख्यालय पर जनसुनवाई ली गई। जनसुनवाई में प्राप्त आवेदन के माध्यम से हितग्राही कैलाश पिता किशोर परमार निवासी वार्ड क्रमांक-17 जिला जेल के पीछे झाबुआ को कलेक्टर नेहा मीना द्वारा बैटरी चलित मोट्रेड ट्राई साइकिल प्रदान की गई। कलेक्टर के समक्ष में 24 दिसम्बर 2024 को आवेदन प्रस्तुत कर आवेदिका श्रीमती शायदा पति स्व. हरमल पचाया निवासी ग्राम डिग्गी तहसील राणापुर ने बताया है कि आवेदिका के पति की विद्युत की चपेट में आने से मृत्यु हो चुकी है 4 बच्चे छोटे-छोटे होने के कारण उनके पालन पोषण करने वाला कोई नहीं है। कलेक्टर द्वारा आवेदिका से विधवा पेंशन मिलने के संबंध मे पूछा आवेदिका द्वारा मना करने पर तत्काल संबंधित ग्राम पंचायत के सचिव को कारण बताओं सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए, आवेदिका को 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई और आवेदिका के बच्चों को बाल आशीर्वाद योजना के तहत लाभ दिये जाने हेतु महिला एवं बाल विकास विभाग को निर्देशित किया। आवेदक तानू पिता अनसिंह डामोर निवासी ग्राम बुधाशाला तहसील राणापुर द्वारा बताया है कि आवेदक दिव्यांग होने के कारण एवं आर्थिक स्थिती ठीक नहीं है। कलेक्टर द्वारा आवेदक को 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
आवेदिका श्रीमती पेमा भाबोर पति धारू निवासी ग्राम कुंडला तहसील झाबुआ ने बताया कि पुत्री रितिका को निमोनिया हो जाने के कारण उसका स्वास्थ्य ठीक नहीं है, आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने से पुत्री का ईलाज करवाने में असमर्थ है। कलेक्टर द्वारा आवेदिका को 5 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
आवेदक युसूफ खान पिता हमीद खान निवासी मेघनगर तहसील मेघनगर ने बताया है कि आवेदक की आर्थिक स्थिती ठीक नहीं है। कलेक्टर द्वारा आवेदक को 5 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
आवेदिका सुश्री कन्ना पिता छगन कटारा निवासी ग्राम धामनी कटारा तहसील रानापुर ने बताया है कि आवेदिका दिव्यांग होने के कारण एवं आर्थिक स्थिती बहुत खराब है। कलेक्टर द्वारा आवेदिका को 5 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। आवेदक हितेश चौहान द्वारा बताया गया कि बिना किसी सूचना दिए कार्यभार परिवर्तन तथा विगत 4 माह का वेतन अप्राप्त होने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया। आवेदक वरसिंह पिता नाथू अमलियार ग्राम पंचायत रतनाली विकासखंड थांदला द्वारा बताया गया कि उसके द्वारा ग्राम पंचायत में काम करवाया गया था जिसके रुपए वर्तमान सरपंच सचिव द्वारा नहीं निकालने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदक दोलू पिता रंगू डोडियार निवासी रामपुरिया तहसील पेटलावद द्वारा बताया गया कि विपक्षी द्वारा तेज गति से मोटरसाइकिल चला कर एक्सीडेंट कर दिया जिससे काफी चोटे आई, विपक्षियों के खिलाफ कार्यवाही करने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया।कलेक्टर नेहा मीना द्वारा सम्बंधित अधिकारियों को समस्याओं को समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। इस प्रकार विभिन्न विभागों से संबंधित जनसुनवाई में कुल 49 आवेदन आए।इस दौरान मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेन्द्र सिंह चौहान, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ भास्कर गाचले, डिप्टी कलेक्टर रीतिका पाटीदार, डिप्टी कलेक्टर हरिशंकर विश्वकर्मा सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्रीमती निशा मेहरा एवं समस्त विभाग के जिला अधिकारी एवं तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।
झाबुआ एम पी न्यूज़ जिला ब्यूरो चीफ रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी
: आज 3.15MVA PTRलगाया पारा ग्रिड परपारा ग्रिड पर पारा-
Sat, Dec 21, 2024
आज 3.15MVA PTRलगाया पारा ग्रिड परपारा ग्रिड पर पारा-
[video width="478" height="850" mp4="https://jhabuampnews.in/wp-content/uploads/2024/12/VID-20241221-WA0046-1.mp4"][/video]आज नया 3.15एमवीए PTR लगाया गया बार-बार ओवरलोड की समस्याएं हो रही थी वह PTR लगाने से ओवरलोड की समस्याएं दूर होगी इस अवसर पारा विद्युत कार्यालय के कनिष्ठ यंत्री श्री सुनील मंडलोई एवं टी ए श्री महेश भाबर वरिष्ठ लाइनमैन श्री कन्हैयालाल श्री मनोहर श्री भोलू चेतन आदि उपस्थित थेझाबुआ एमपी न्यूज़ के लिए रमेश चौहान की रिपोर्ट
: राजकीय सेवा में एक वर्ष पूर्ण होने पर अध्यापक ने 120 छात्र छात्रा औ को स्वेटर वितरित किए
Fri, Dec 20, 2024
राजकीय सेवा में एक वर्ष पूर्ण
होने पर अध्यापक ने 120 छात्र
छात्रा औ को स्वेटर वितरित किएझालावाड़ जिले के डग में, ब्लॉक
के रा ,उ ,प्रा,वि,राजपुरा दुधालिया में भामाशाह अध्यापक मुकेश सिंह बैंसला को राजकीय सेवा में एक वर्ष पूर्ण होने पर स्थानीय विद्यालय में 120 छात्राओं को ऊनी स्वेटर वितरित कार्यक्रम सी बी ई ओ रमेश चंद वर्मा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। क्षेत्र में सर्दी के प्रकोप को देखते हुए स्थानीय विद्यालय के अध्यापक मुकेश सिंह बैंसला ने संवेदन शीलता का परिचय देते हुए। अपने राजकीय सेवा में एक। वर्ष पूर्ण होने पर 120 छात्राओं को स्वेटर भेंट किए इस अवसर पर सरपंच देवेंद्र सिंह परिहार एस एम सी अध्यक्ष सुरेश सिंह पी ई ईओ प्रभारी शाकिर मोहम्मद प्रधान अध्यापक रमेश चांद खंगार दिलीप कुमार जैन ओम प्रकाश हरि प्रकाश पंचायत शिक्षक शंकर सिंह राकेश नगर कनिष्ठ लिपिका तूफान सिंह कमल सिंह सहित ग्रामवासी मौजूद रहे सभी ने भामाशाह अध्यापक मुकेश सिंह बैंसला के इस उत्कृष्ट कार्य के लिए आभार प्रकट कियाझालावाड़ जिला डग
रिपोर्टर मोहम्मद इस्लाम