लूटपाट की घटना दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं : रजला- खड़कुई के पहाड़ियों पर चोरों ने हद ही पार कर दी
रमेश चौहान
झाबुआ:- लूटपाट की घटना दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं रजला- खड़कुई के पहाड़ियों पर चोरों ने हद ही पार कर दी दिन प्रतिदिन लूटपाट की घटनाएं हो रही है खडकुई पहाड़ी से लेकर भुरी माटी तक सुनसान रास्ता है जिसका फायदा कर उठा रहे हैं जैसा ही थोड़ा बहुत अंधेरा होते ही लोगों के मोटरसाइकिल एवं आभूषण एवं नगदी रुपए लूटने का काला धंधा दिन बढ़ता जा रहा है इससे आने जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना उठाना पड़ रहा है पुलिस प्रशासन को इससे अवगत कराने के बावजूद भी ऊपर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है झाबुआ एम पी न्यूज़ 24 आप सभी से अपील करता है कि अगर आपको रजला होकर राणापुर आवश्यक कार्य के लिए जाना हो तो दिन में ही चले जाए एवं रात में अगर इमरजेंसी में जाना ही पड़े फोरविलर वाहन का इस्तेमाल करके ही जाए अगर फोरविलर वाहन नहीं हो तो 5 से 7 मोटरसाइकिल इकट्ठे होकर ही निकले नहीं तो वागलावट वाले रास्ते से ही निकले
Tags :