Wed 06 May 2026

ब्रेकिंग

बंगाल में पहली बार खिला कमल भाजपाइयों ने मनाया जश्न

किनके कहा हुए तबादले देखिए इस लिस्ट में

कहा कि है ये तस्वीर जानिए इस खबर में

कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेघनगर का निरीक्षण

मकान सूचीकरण और आवास गणना)

सुचना

झाबुआ एमपी न्यूज24 एडिटर इन चीफ़ मोहम्मद जावेद शीशगर 9981165231 उप सांपादक राजा पठान 9977285255 विज्ञापन और खबरे लगवाने के लिए हमसे संपर्क करे धन्यवाद

कौशाम्बी साइबर थाना की शानदार कार्यवाही : ठगी के शिकार 17 लोगों को मिली राहत ₹6.62 लाख की राशि हुई वापस

जावेद शीशगर

Mon, May 26, 2025 0 Views

*कौशाम्बी साइबर थाना की शानदार कार्यवाही*

*👉🏿ठगी के शिकार 17 लोगों को मिली राहत ₹6.62 लाख की राशि हुई वापस*

👉🏿हर फ्रॉड पर प्रहार, जनता का विश्वास बरकरार इस मूलमंत्र को आत्मसात करते हुए साइबर थाना, जनपद कौशाम्बी ने एक और सराहनीय उपलब्धि दर्ज की है।

👉🏿ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए 17 पीड़ितों को कुल ₹6,62,610 की राशि उनके बैंक खातों में सफलतापूर्वक वापस दिलाई गई, जो साइबर क्राइम से लड़ने की दिशा में एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

👉🏿ठगी के तुरंत बाद मिली साइबर थाने की त्वरित प्रतिक्रिया

👉🏿पीड़ितों ने जब अपने साथ हुए साइबर फ्रॉड की शिकायतें 1930 साइबर हेल्पलाइन और www.cybercrime.gov.in पोर्टल पर दर्ज कीं, तो साइबर थाना कौशाम्बी की टीम ने उन्हें केवल फॉर्मेलिटी नहीं समझा, बल्कि इसे एक मिशन के रूप में लिया।

👉🏿तकनीकी टीम ने शिकायतों का विश्लेषण कर, NCCRP पोर्टल के माध्यम से ठगी की गई धनराशि को तुरंत ट्रेस कर होल्ड करवा दिया और संबंधित बैंकों से पत्राचार कर कड़ी मेहनत के बाद वह राशि पीड़ितों को वापस दिलाई।

👉🏿जनता का भरोसा, पुलिस की निष्ठा

👉🏿यह कार्यवाही केवल रकम की वापसी नहीं, बल्कि पीड़ितों के विश्वास की वापसी है। साइबर थाना कौशाम्बी की टीम ने दिखा दिया कि तकनीक का सही उपयोग, इच्छाशक्ति और समर्पण हो तो साइबर अपराधों पर भी प्रभावी नियंत्रण संभव है।

*पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने इस त्वरित एवं सफल कार्यवाही के लिए साइबर थाना की टीम को बधाई दी तथा जनता से अपील की*

👉🏿किसी भी अज्ञात लिंक, कॉल, या लालच में न आएं।

👉🏿अपने बैंकिंग विवरण कभी किसी के साथ साझा न करें।

👉🏿अगर कोई ठगी का शिकार होता है, तो तुरंत 1930 नंबर पर कॉल करें या

www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।

👉🏿एक सुरक्षित डिजिटल भारत की ओर

👉🏿साइबर थाना कौशाम्बी की यह कार्यवाही न केवल ठगी के शिकार नागरिकों को राहत देती है, बल्कि यह संदेश भी देती है कि

अगर आप जागरूक हैं सतर्क हैं और समय रहते रिपोर्ट करते हैं, तो साइबर अपराधियों को हराया जा सकता है।

👉🏿सतर्क रहें, सुरक्षित रहें

साइबर सुरक्षा में आपकी भागीदारी ही आपकी सबसे बड़ी सुरक्षा है।

Tags :

कौशाम्बी