मध्य प्रदेश के 57 जिले में रतलाम जिले का समन शुल्क वसूली में सातवां स् : पुलिस द्वारा 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक चलाया सड़क सुरक्षा हेतु चेकिंग अभियान , नियम विरुद्ध वाहन चालकों पर की गई कार्यवा
जावेद शीशगर
Fri, Apr 18, 2025 0 Views
मध्य प्रदेश के 57 जिले में रतलाम जिले का समन शुल्क वसूली में सातवां स्थान, पुलिस द्वारा 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक चलाया सड़क सुरक्षा हेतु चेकिंग अभियान , नियम विरुद्ध वाहन चालकों पर की गई कार्यवाही, 2 हजार 197 चालान में कुल 8 लाख 90 हजार 900 रुपए का समन शुल्क वसूला गया
रतलाम जिला ब्यूरो चीफ जगदीश राठौर 94254 90641
झाबुआ एमपी न्यूज़ 24
मध्य प्रदेश में विगत वर्षों की तुलना में सड़क दुर्घटनाओं एवं उनमें होने वाली जनहानि में वृद्धि को गंभीरता से लेते हुए तथा सड़क दुर्घटना मृत्यु दर को कम करने के उद्देश्य से सुप्रीम कोर्ट कमेटी ऑन रोड सेफ्टी एवं पुलिस मुख्यालय भोपाल से प्राप्त दिशा-निर्देशों के पालन में रतलाम पुलिस द्वारा एक विशेष अभियान चलाया गया । पुलिस अधीक्षक अमित कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के निर्देशन में 01 अप्रैल 25 से 15 अप्रैल 2025 तक यह विशेष अभियान संचालित किया गया । अभियान के दौरान मोटर व्हीकल एक्ट के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही कर कुल 2 हजार 197 (दो हजार एक सौ संतानवे) चालान तथा 8 लाख 90 हजार 900 (आठ लाख नब्बे हजार नौ सौ रुपए) समन शुल्क वसूल किया गया । मध्य प्रदेश के 57 जिलो में रतलाम जिले ने समन शुल्क वसूली में 07 वाँ स्थान प्राप्त किया। अभियान के दौरान उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) अनिल कुमार राय, प्रभारी यातायात संतोष चौरसिया, थाना यातायात अनोखी लाल परमार , पुलिस चौकी जावरा यातायात प्रभारी श्रीमती सोनू वाजपेयी की सराहनीय भूमिका रही ।



Tags :
रतलाम