पगड़ी कार्यक्रम पर पिता की स्मृति में पुत्रों ने समाज धर्मशाला निर्माण : के लिए, एक लाख एक हजार एक सौ ग्यारह रुपए की घोषणा की।
पगड़ी कार्यक्रम पर पिता की स्मृति में पुत्रों ने समाज धर्मशाला निर्माण के लिए, एक लाख एक हजार एक सौ ग्यारह रुपए की घोषणा की।
झालावाड़ चीफ ब्यूरो
डग से संवाददाता मोहम्मद इस्लाम
डग:- स्वर्णकार समाज नगर अध्यक्ष डॉक्टर घनश्याम सोनी की मृत्यु उप्रान्त मंगलवार को पगड़ी कार्यक्रम में उपस्थित मेहमान एवं समाजजन के बीच स्वेच्छा से पुत्रों ने अपने स्वर्गीय पिता डॉक्टर घनश्याम सोनी की सामाजिक कार्य करने की भावना से प्रेरित होकर पिता की स्मृति में स्वर्णकार समाज धर्मशाला निर्माण कार्य के लिए,एक लाख एक हजार एक सौ ग्यारह रुपए देने की घोषणा की।जिस पर समाज के लोगों ने डॉक्टर के पुत्र दिलीप,विमल,सोनू,रवि सोनी सहित परिवार का आभार व्यक्त किया।पुत्रों ने बताया कि समाज धर्मशाला निर्माण होने से समाज के लोगों को सुख सुविधा मिलेगी व बारिश गर्मी के दिनों में होने वाले आयोजनों में परेशानी से निजात मिलेगी वही कमजोर वर्ग के व्यक्ति की कमर टूटने से भी बच जाएगी।
Tags :
झालावाड़