आत्मनिर्भर बनने के लिए ले रहे प्रशिक्षण : स्कूली छात्र/छात्राओं को दिया पोस्ट ऑफिस का प्रशिक्षण
Fri, May 23, 2025
आत्मनिर्भर बनने के लिए ले रहे प्रशिक्षण
स्कूली छात्र/छात्राओं को दिया पोस्ट ऑफिस का प्रशिक्षण
झकनावदा। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झकनावदा में नवीन व्यवसायिक शिक्षा के अंतर्गत कक्षा 10वी के छात्रों को ग्रीष्मकालीन रोजगार कौशल विकास हेतु इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ स्किल डेवलपमेंट लिमिटेड अंतर्गत स्कूल के वोकेशनल ट्रेनर लक्ष्मण गेहलोत के द्वारा प्रशिक्षण देने के लिए विद्यालय परिसर के पास स्थित शाखा डाकघर झकनावदा में ले जाया गया। जहां पोस्ट मास्टर सुनील कुमार शिंदे द्वारा भारतीय डाक विभाग की आने वाली कई योजनाओं के बारे में छात्र/ छात्राओं को जानकारी प्रदान की गई तथा हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा भारत सरकार के अंतर्गत आने वाले समय में और भी नई योजनाओं की जानकारी छात्र/ छात्राओं को दी गई। भारत सरकार भारतीय डाक विभाग के साथ मिलकर ग्रामीण क्षेत्रों में और भी विकास के कार्य करने वाली है । जिसकी जानकारी छात्र/छात्राओं को प्रदान की गई। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के द्वारा मिलने वाली सारी सुविधाओं के बारे में बताया गया साथ ही छात्र/छात्राओं को ऑनलाइन ई पेमेंट ट्रांजेक्शन के बारे में प्रशिक्षित किया गया, ऑनलाइन कार्य किस प्रकार किया जाता हैं इसके साथ ही डिजिटल इंडिया के क्षेत्र में भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी विद्यार्थियों को दी गई, जो कि आने वाले समय में छात्र/ छात्राओं के उज्जवल भविष्य व उनके करियर के क्षेत्र में महत्वपूर्ण साबित होगा। यह प्रशिक्षण 20 दिन तक चला जिसमे करीब 32 छात्र/छात्राओं को प्रशिक्षित किया गया । इस प्रशिक्षण की महत्वपूर्ण भूमिका शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य श्री रमेश कुमार चौरसिया जी की रही जिन्होंने इस प्रशिक्षण को पूर्ण करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
झकनावद पेटलवाद से रविराज भाटी की रिपोर्ट
कल श्याम को अचानक आंधी तूफान मे गिरा पेड़ दबी एक्को ओर उड़े चद्दर झकनावद : अचानक आया आंधी तूफान ने मचाया आहा कार
Thu, May 22, 2025
कल श्याम को अचानक आंधी तूफान मे गिरा पेड़ दबी एक्को ओर उड़े चद्दर झकनावदा मे।
पेटलावाद से तेहसील रिपोर्टर रविराज भाटी
झकनावदा में कल श्याम को अचानक से आंधी तूफान चालू हुए जिसके चलते एक एक्को बड़ के पेड़ के निचे खड़ी थी पेड़ गिरा ओर एक्को दब गई। साथ हि झकनावदा की स्कूल के भी चदर उड़े ओर आधी रात तक लाइट भी बंद रही कारण आंधी तूफान मे लाइट के खम्बे गिरने से ओर बिन मौसम की बरसात से झकनावद मे अचानक आई आंधी तूफान ने कई लोगो के घरों के चदार उड़ए कई के जहाँ सादिया चल रही थी वाहा के टेंट तम्बू सभी उड़ गए और इस के बाद पानी शुरू हुआ और हवा और पानी दोनों एक साथ शुरू हुए कई पेड़ गिर गए बिजली के पोल जो की हवा की मार झेल नही पाए और गिर गए झकनावद मे सालों पुराना बड़ का पेड़ गिरा और उस की चपेट मे कुछ गाड़िया आगई जिसे काफी नुक्सान हुआ इस तूफान से बहुत से लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ा पर लोगो को गर्मी से थोड़ी ठंडक की राहत भी मिल और लोगो ने राहत की सास ली पर इसी बीच बिजली चली जाने से बहुत परसानी हुई और बहुत समय तक नही आई।