Wed 06 May 2026

ब्रेकिंग

बंगाल में पहली बार खिला कमल भाजपाइयों ने मनाया जश्न

किनके कहा हुए तबादले देखिए इस लिस्ट में

कहा कि है ये तस्वीर जानिए इस खबर में

कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेघनगर का निरीक्षण

मकान सूचीकरण और आवास गणना)

सुचना

झाबुआ एमपी न्यूज24 एडिटर इन चीफ़ मोहम्मद जावेद शीशगर 9981165231 उप सांपादक राजा पठान 9977285255 विज्ञापन और खबरे लगवाने के लिए हमसे संपर्क करे धन्यवाद

: महाकुम्भ के कुशल संचालन के लिए रक्षा मंत्री ने सीएम योगी को दी बधाई

जावेद शीशगर

Sat, Jan 18, 2025 0 Views
महाकुम्भ के कुशल संचालन के लिए रक्षा मंत्री ने सीएम योगी को दी बधाई   प्रयागराज दौरे पर राजनाथ सिंह ने कहा, जिस श्रद्धा भाव से यह आयोजन किया जा रहा है उसके लिए मुख्यमंत्री को साधुवाद   प्रशासनिक दृष्टि से भी आयोजन को बताया ऐतिहासिक उपलब्धि, करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्था को सराहा महाकुम्भ नगर, 18 जनवरी। महाकुम्भ 2025 के कुशल संचालन को लेकर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जमकर सराहना की और उन्हें साधुवाद दिया। अपने प्रयागराज दौरे पर त्रिवेणी संगम मैं आस्था की डुबकी लगाने के बाद रक्षा मंत्री ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े आयोजन और सबसे बड़े जन समागम का कुशल संचालन जिस तरह से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा किया गया है वह सराहनीय है। जिस श्रद्धा भाव से यह आयोजन किया जा रहा है उसके लिए मुख्यमंत्री को साधुवाद देता हूं। प्रशासनिक दृष्टि से भी यह आयोजन ऐतिहासिक उपलब्धि है। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बधाई के पात्र हैं।

Tags :