जावरा पुलिस ने किया अंर्तराज्यीय चोर गिरोह का खुलासा,आरोपियों से चोरी का सामान सोने चांदी की रकम व नकदी कुल कीमत करीब 5 लाख का सामान जप्त आरोपियों ने रतलाम, जावरा, उज्जैन, भोपाल, बंगलौर, दिल्ली और केरल में किया चोरी की घटनाओं के अंजाम
झाबुआ एमपी न्यूज़ 24 संभाग ब्यूरो चीफ जगदीश राठौर 9425490641
जावरा पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह के 03 आरोपियों का पता लगाकर ₹5 लाख का चोरी का सामान जप्त करने में सफलता प्राप्त की है । पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि 28 अप्रैल 25 को फरियादी अजय कियावत पिता जयंतीलाल कियावत उम्र 64 साल निवासी- म.नं.-2/2 इन्द्रा कालोनी जावरा ने रिपोर्ट किया कि किसी अज्ञात चोर द्वारा मेरे घर का ताला तोडकर घर मे रखी अलमारी मे से सोने चांदी के जेवरात एक सोने का पेंडल 2 ग्राम, सोने की चैन 15 ग्राम, सोने की 04 अंगुठी 12 ग्राम की, 02 जोड़ सोने के कान के करीबन 5 ग्राम ( कीमती करीबन 04 लाख रुपये ) व नगदी करीबन 30000 रुपये तथा आर्टिफिशियल ज्वेलरी, चांदी के पायजेब 03 जोड़, चांदी की बिछिया 02 जोड़, एक टायटन की घड़ी करीबन 10 हजार रुपये की, 07 घडिया सामान्य एवं मेरा पर्स जिसमे मेरा आधार कार्ड एवं दुकान का विजिटिंग कार्ड कुल सामान कीमती करीब 05 लाख रुपये चुराकर ले गया है तथा एक अन्य घर मे भी नकूचा तोडकर चोरी करने का प्रयास किया । जिस पर थाना जावरा शहर पर अपराध क्रमांक 152/2025 धारा- 331(3),305 A बीएनएस का पंजी बध्द कर विवेचना मे लिया गया । रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा ने घटना की गंभीरता के दृष्टिगत तत्काल नगर पुलिस अधीक्षक जावरा दुर्गेश आर्मो व थाना प्रभारी जावरा शहर निरीक्षक जितेन्द्र सिंह जादौन को घटना के हर पहलु पर जांच करने के निर्देश दिये । मामला जावरा शहर के सघन आबादी क्षैत्र मे हो रही चोरी का होने से थाना प्रभारी जावरा शहर जितेन्द्र सिह जादौन द्वारा टीम को सक्रिय कर साक्ष्य जुटाये गए एवं चोरियों पर नकेल कसने के लिये पृथक पृथक 05 टीम का गठन किया गया । गठित की गई टीम द्वारा लगातार सीसीटीवी फुटेज तथा तकनिकी संसाधन का उपयोग कर साक्ष्य जुटाये जाकर घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किये गए जिसमे कुछ संदिग्ध व्यक्ति घुमते हुए दिखाई दिए जिनके संबंध मे अलग -अलग स्थान के करीब 100 से 200 किलोमीटर के सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए । सीसीटीवी कैमरे तथा सायबर सेल व अन्य तकनिकी संसाधन व बस कंडेक्टरो से पुछताछ करते संदिग्ध व्यक्तियो के चित्तोड़ गढ़ (राजस्थान) जाने की जानकारी प्राप्त होने से चित्तोड़ गढ़ (राजस्थान) पहुंचकर संदिग्धों की तलाश रेल्वे स्टेशन एवं बस स्टेण्ड पर करते 03 संदिग्ध व्यक्ति बस स्टेण्ड के पास चित्तोड़ गढ (राजस्थान) के मिले जो सीसीटीवी फुटेज मे दिख रहे व्यक्तियो से जिनमे चेहरे एवं कपड़े मैच होने पर आरोपियों से जावरा अपराध के बारे मे पुछताछ करते जुर्म करना स्वीकार किया गया जिन्हे गिरफ्तार किया जाकर आरोपियों से चोरी गया सामान सोने चांदी के जेवरात एक सोने का पेंडल 2 ग्राम, सोने की चैन 15 ग्राम, सोने की 04 अंगुठी 12 ग्राम की, 02 जोड़ सोने के कान के करीबन 5 ग्राम ( कीमती करीबन 04 लाख रुपये ) व नगदी रुपये तथा आर्टिफिशियल ज्वेलरी, चांदी के पायजेब 03 जोड़, चांदी की बिछिया 02 जोड़, एक टायटन की घड़ी करीबन 10 हजार रुपये की, 07 घडिया सामान्य एवं पर्स जिसमे फरियादी का आधार कार्ड एवं दुकान का विजिटिंग कार्ड कुल सामान कीमती करीब 05 लाख रुपये का जप्त किया गया । आरोपियों ने पुछताछ मे रतलाम , माधव नगर उज्जैन , भोपाल , बेंगलोर (कर्नाटक) , केरल , दिल्ली मे भी चोरी की वारदात करना स्वीकार किया जिसके संबंध मे जानकारी एकत्रित की जा रही है । आरोपियों को न्यायालय पेश कर आरोपियों का पुलिस रिमांड लिया जाकर पुछताछ जारी है ।
*गिरफ्तार आरोपी-*
1.रामप्रसाद पिता धनराज बागरिया कंजर उम्र 20 साल निवासी बलड़ी विजय नगर थाना भिनाय जिला अजमेर (राजस्थान),
2.मुरारी पिता गोपाल बागरिया कंजर उम्र 19 साल निवासी ग्राम आमली थाना फुलिया कला जिला भीलवाड़ा (राजस्थान)
3. मंगल पिता रामचन्द्र बागरिया कंजर उम्र 19 साल निवासी ग्राम बावला खेड़ा थाना गुलाबपुरा जिला भीलवाडा (राजस्थान) मंगल पिता रामचन्द्र बागरिया कंजर के विरुद्ध थाना माधवनगर जिला उज्जैन पर धारा 380, 457 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध है। एक सोने का पेंडल 2 ग्राम, सोने की चैन 15 ग्राम, सोने की 04 अंगुठी 12 ग्राम की, 02 जोड़ सोने के कान के करीबन 5 ग्राम ( कीमत करीब 04 लाख रुपये ) व नगदी रुपये तथा आर्टिफिशियल ज्वेलरी, चांदी के पायजेब 03 जोड़, चांदी की बिछिया 02 जोड़, एक टायटन की घड़ी करीबन 10 हजार रुपये की, 07 घडिया सामान्य एवं पर्स जिसमे फरियादी का आधार कार्ड एवं दुकान का विजिटिंग कार्ड कुल सामान कीमत करीब 05 लाख रुपये।
इस मामले में निरीक्षक जितेन्द्र सिंह जादौन ,उप निरीक्षक रघुवीर जोशी , सहायक उप निरीक्षक रणवीर सिंह तोमर, प्रधान आरक्षक जाकिर खान व मृदंग सातपुते , आरक्षक जीवन , ललित जगावत , शेलेन्द्र सिह , सुरेन्द्र पाल सिंह , सोनपाल , रामप्रसाद, मोहित , विष्णु, रणजीत व सायबर सेल रतलाम आरक्षक विपुल भावसार की सराहनीय भुमिका रही ।