तहसील न्यायालय जावरा में नेशनल लोक अदालत का आयोजन , 211 प्रकरण का निराकरण 511 लाभान्वित # झाबुआ एमपी न्यूज़ 24 संभाग ब्यूरो चीफ जगदीश राठौर 94254 90641
जावरा (जगदीशराठौर ) मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश व अध्यक्ष , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रतलाम के मार्गदर्शन में शनिवार को तहसील न्यायालय जावरा में जिला न्यायाधीश व अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति, जावरा
जंगबहादुर सिंह राजपूत, द्वितीय जिला न्यायाधीश परमानन्द चौहान, द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड एन.एस. ताहेड, तृतीय व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड अरूण सिंह अलावा, द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खण्ड श्रीमती ऋचा द्विवेदी भुजंग, तृतीय व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खण्ड अंकित भुजंग, चतुर्थ व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खण्ड दीपक कनेरिया, पंचम व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खण्ड जावरा सुश्री नेहा सिंह परिहार, षष्ठम न्यायाधीश कनिष्ठ खण्ड जावरा सुश्री शिवानी राठौर एवं अभिभाषक संघ जावरा अध्यक्ष दिनेश चौहान, उपाध्यक्ष जंयत व्यास, सचिव भारत सैनी एवं समस्त अभिभाषक गण, समस्त अधिकारीगण एवं न्यायालय कर्मचारीगण की उपस्थिति में दीप प्रज्जवलित कर नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ किया गया।
नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु तहसील न्यायालय जावरा में 09 खण्ड पीठ का गठन किया गया। उक्त लोक अदालत में न्यायालय में लंबित क्लेम प्रकरण 13 एस. सी.एन.आई.ए चेक संबंधी प्रकरण 26, सिविल प्रकरण 52, विद्युत अधिनियम प्रकरण 60, आपराधिक प्रकरण 58, महिला संबंधित प्रकरण 02 राजीनामा योग्य सिविल व आपराधिक प्रकरण का निराकरण हुआ। नेशनल लोक अदालत में राशि 2 करोड़ 75 लाख 91 हजार 876/- रूपये की राशि सहित 211 प्रकरणों का निराकरण कर 511 को लाभांवित एवं बैंक, बीमा कंपनी, विद्युत अधिनियम, नगर पालिका के जलकर व संपत्ति कर के प्री-लिटिगेशन प्रकरण (वाद पूर्व) कुल 96 प्रकरण का निराकरण कर राशि 15 लाख 69 हजार 995 रूपये की राशि की वसूली की गई। उक्त नेशनल लोक अदालत शुभांरभ कार्यकम में बैंक स्टॉफ, एम.पी.ई.बी स्टॉफ, नगर पालिका स्टॉफ, खण्ड पीठ सदस्यगण, स्टॉफ देवेन्द्र रामावत, किशोर कन्नोदिया, धर्मेन्द्र यादव, मनोज ओहरी, नायब नाजिर चन्द्र पाल माहौर, मयंक मेहरा, अनुज शर्मा, अमित वर्मा, मनीष नरोटे, सुश्री रेखा सोलंकी, सुश्री नेहा भार्गव, पुष्पेन्द्र कुशवाह, प्रमोद मेवाडा, इमदाद खांन, गोविन्द भार्गव, राजेन्द्र जैन, मनीष नरोटे, पर्वत यादव, शैलेन्द्र वर्मा, श्रीमती जाहिदा कुरैशी, कैलाश मिश्रा,
मनीष काशिव, केवल दावरे सहित तहसील विधिक सेवा समिति जावरा स्टॉफ उपस्थित रहा।