Wed 06 May 2026

ब्रेकिंग

बंगाल में पहली बार खिला कमल भाजपाइयों ने मनाया जश्न

किनके कहा हुए तबादले देखिए इस लिस्ट में

कहा कि है ये तस्वीर जानिए इस खबर में

कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेघनगर का निरीक्षण

मकान सूचीकरण और आवास गणना)

सुचना

झाबुआ एमपी न्यूज24 एडिटर इन चीफ़ मोहम्मद जावेद शीशगर 9981165231 उप सांपादक राजा पठान 9977285255 विज्ञापन और खबरे लगवाने के लिए हमसे संपर्क करे धन्यवाद

महाविद्यालय में पीपल के पौधे : का रोपण कर मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

जावेद शीशगर

Thu, Jun 5, 2025 0 Views

महाविद्यालय में पीपल के पौधे का रोपण कर मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

आगर-मालवा, 05 जून। स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय, सुसनेर में आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पीपल के पौधे का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. जी. सी. गुप्ता ने की। इस अवसर पर महाविद्यालय के स्टाफ सदस्यों एवं विद्यार्थियों ने सहभागिता करते हुए पीपल का पौधा रोपित किया और पर्यावरण दिवस को सार्थक रूप में मनाया।

इस अवसर पर प्राचार्य ने सभी विद्यार्थियों एवं स्टाफ को संबोधित करते हुए कहा कि महाविद्यालय परिसर में स्थापित "विद्या वन" में पूर्व में लगाए गए पौधे अब वृक्षों का स्वरूप ले रहे हैं, जो अत्यंत प्रसन्नता का विषय है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण असंतुलन के कारण लगातार भीषण गर्मी और प्राकृतिक आपदाएं बढ़ रही हैं। इसके मूल में जनसंख्या वृद्धि, अनियंत्रित वनों की कटाई और औद्योगिक प्रदूषण जैसे कारण हैं। ऐसे में यह हम सभी का नैतिक दायित्व है कि लगाए गए पौधों की देखरेख कर उन्हें सुरक्षित और विकसित करें।

प्राचार्य द्वारा इस अवसर पर सभी को पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई। विद्यार्थियों ने परिसर में श्रमदान करते हुए स्वच्छता एवं पौधों की सेवा का संदेश दिया। गौरतलब है कि महाविद्यालय परिसर में स्थित "विद्या वन" की स्थापना के समय 100 पौधे लगाए गए थे, जो अब बढ़कर लगभग डेढ़ हजार हो चुके हैं और वृक्षों का रूप ले रहे हैं। इससे न केवल परिसर में हरियाली बढ़ी है, बल्कि विभिन्न पक्षियों ने भी यहाँ अपना आवास बना लिया है, जिससे महाविद्यालय सहित नगरवासियों को स्वच्छ वातावरण एवं शुद्ध वायु प्राप्त हो रही है।

पौधों की नियमित देखरेख के लिए ड्रिप सिंचाई प्रणाली स्थापित की गई है, जिससे जल की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित हो रही है। साथ ही तार फेंसिंग कर पौधों को पशुओं से भी सुरक्षित किया गया है। परिसर में हरियाली बढ़ाने एवं पर्यावरण संरक्षण के इस पुनीत कार्य में समस्त महाविद्यालय परिवार का योगदान उल्लेखनीय है, विशेष रूप से नितेश राठौर की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही है।

लोकेशन सुसनेर

झाबुआ एमपी न्यूज़ 24

रिपोर्टर मोहम्मद आलम खान

Tags :

सुसनेर