बच्चों का दिनी तालिमी मुकाबला सम्पन्न : उर्स का आगाज हुआ
जावेद शीशगर
Wed, May 21, 2025 0 Views
जगदीश राठौर
जावरा:-मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी तहसील जावरा में हजरत दावल शाह पीर के तीन रोजा उर्स बड़ी शानों शौकत मनाया गया। दरगाह मुत्तवली आकील शाह ने बताया उर्स का आगाज कुरान ख्वानी के साथ हुआ रात 9 बजे महफ़िल ए मिलाद हुआ जिसमें हाफिज सुल्तान हुसैन ने सीरते मुस्तफा पर रोशनी डाली। रात 9:30 बजे बच्चों का दिनी तालिमी मुकाबला देखो मेरे नबी की शान पर हाफिज गुलाम हुसैन की सरपरस्ती में हुआ। जावरा शहर के मदरसों के 60 बच्चों ने इस कार्यक्रम में शामिल हुए। नन्हें मुन्ने बच्चों ने अलग अलग अंदाज में इस्लाम व हुज़ूर नबी करीम के अखलाक मोहब्बत जीने के तरीके बताए। अंत में भारत में अमन शांति भाई -चारे ओर अच्छी बारिश की खुशहाली की दुआ की गई। हजरत दावल शाह पीर उर्स कमेटी सदर अल्ला नूर मंसुरी, कोषाध्यक्ष दिलावर खान, उपाध्यक्ष नाहरू शाह, इमरान खान, उस्मान पटेल व सद्दाम भाई सहित अन्य लोग मौजूद थे।
Tags :