उज्जैन वार्ड 16 में SIR फ़ॉर्म वितरण एवं भरवाने की सक्रिय पहल : उज्जैन। वार्ड 16 में समाजसेवी शाहनवाज़ खान (शानू), अध्यक्ष – नेशनल पत्रकार एसोसिएशन,
जावेद शीशगर
Sun, Nov 16, 2025 0 Views
उज्जैन वार्ड 16 में SIR फ़ॉर्म वितरण एवं भरवाने की सक्रिय पहल
उज्जैन। वार्ड 16 में समाजसेवी शाहनवाज़ खान (शानू), अध्यक्ष – नेशनल पत्रकार एसोसिएशन, उज्जैन संभाग एवं दैनिक मिराज संवादाता द्वारा एक सराहनीय जनहित पहल की गई। उन्होंने वार्ड की जनता के लिए SIR फ़ॉर्म उपलब्ध करवाकर न केवल समय पर वितरण सुनिश्चित किया, बल्कि BLO से लगातार समन्वय कर यह भी देखा कि हर पात्र नागरिक तक फ़ॉर्म सही तरीके से पहुँच सके।
शाहनवाज़ खान ने फ़ॉर्म भरवाने की व्यवस्था भी स्वयं की देखरेख में की, ताकि किसी नागरिक को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि हर फ़ॉर्म सही, पूर्ण और व्यवस्थित रूप से भरा जाए, जिससे आगे किसी भी तरह की समस्या उत्पन्न न हो। इस अवसर पर युनुस भाई भी उपस्थित रहे

शाहनवाज़ खान ने कहा—
“वार्ड 16 का कोई भी पात्र नागरिक SIR फ़ॉर्म भरने से वंचित न रह जाए, यह मेरी प्राथमिकता है। यदि किसी को फ़ॉर्म भरने या समझने में दिक्कत आती है, तो मुझसे सीधे संपर्क कर सकता है। मैं हमेशा सेवा के लिए तत्पर हूँ।”
अन्य वार्डों की भी कर रहे सेवा
गौरतलब है कि शाहनवाज़ खान केवल अपने वार्ड तक सीमित नहीं हैं।
वे अन्य वार्डों के नागरिकों की भी बढ़-चढ़कर मदद कर रहे हैं, चाहे फ़ॉर्म उपलब्ध कराना हो या उन्हें सही तरीके से भरवाना।
इस मानवीय और सहयोगपूर्ण कदम की शहर के कई वार्डों में चर्चा है, और लोगों ने इसे एक सकारात्मक, जनहितैषी और प्रेरणादायक पहल बताया है। वार्ड 16 सहित आसपास के क्षेत्रों में इस अभियान ने नागरिकों में भरोसा और जागरूकता दोनों बढ़ाई हैं।
Tags :
उज्जैन