Wed 06 May 2026

ब्रेकिंग

बंगाल में पहली बार खिला कमल भाजपाइयों ने मनाया जश्न

किनके कहा हुए तबादले देखिए इस लिस्ट में

कहा कि है ये तस्वीर जानिए इस खबर में

कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेघनगर का निरीक्षण

मकान सूचीकरण और आवास गणना)

सुचना

झाबुआ एमपी न्यूज24 एडिटर इन चीफ़ मोहम्मद जावेद शीशगर 9981165231 उप सांपादक राजा पठान 9977285255 विज्ञापन और खबरे लगवाने के लिए हमसे संपर्क करे धन्यवाद

चैत्र नवरात्रि हिंदू नव वर्ष पर होगी संगीतमय भागवत कथा : हिंदू नव वर्ष के प्रथम दिन विशाल क्लश के साथ निकलेगी शोभायात्रा

जावेद शीशगर

Tue, Mar 17, 2026 0 Views

चैत्र नवरात्रि हिंदू नव वर्ष पर होगी संगीतमय भागवत कथा

हिंदू नव वर्ष के प्रथम दिन विशाल क्लश के साथ निकलेगी शोभायात्रा

नानपुर

माँ कालिका मंदिर पर चैत्र नवरात्रि पर गुड़ी पड़वा नववर्ष प्रथम दिवस रात्रि कालीन संगीतमय श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा यज्ञ का आयोजन किया जाएगा।

माँ कालीका भागवत समिति के मनीष माली व प्रकाशचन्द्र वाणी ने बताया कि गुड़ी पड़वा हिंदू नव वर्ष और चैत्र प्रतिपदा के नवरात्रि पर मां कालीका मंदिर परिसर में विविध आयोजन प्रति वर्ष किए जाते हैं । जिसमें 19 मार्च से 25 मार्च प्रतिदिन रात्रि 7.30 से होने वाली कथा मालवा क्षेत्र के शाजापुर से प्रसिद्ध कथा वाचक पण्डित श्री ब्रजकिशोर जी नागर के मुखारविंद से होगी। इस वर्ष कथा के मुख्य यजमान का आतिथ्य लाभ रामाश्रय परिवार के श्री हीरालाल रामदासजी वाणी ,कन्हैयालाल रामदास जी वाणी और संतोष रामदास जी वाणी परिवार के द्वारा संपन्न होगा।

मां कालिका मंदिर भागवत समिति के ही कैलाश वर्मा और राकेश राठौड ने बताया कि प्रथम दिन गुड़ी पड़वा हिंदू नव वर्ष होने पर पूरे नगर को सजाकर विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी जिसमें माता बहने कलश धारण करेंगी , बैंड बाजे व बग्घी के साथ यह यात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से निकलकर कथा स्थल पहुंचेगी। प्रतिदिन शतचंडी पाठ अनुष्ठान भी विद्वान ब्राह्मणों द्वारा संपन्न होगा । कन्या पूजन और विशाल कन्या भोज का आयोजन भी परिसर में होगा। परिसर में ही अनुष्ठान उपरांत विशाल शत चण्डी यज्ञ भी होगा ।

उल्लेखनीय है कि मां अंबालिका सेवा समिति के द्वारा प्राचीन मंदिर को जीर्णोद्धार कर उसे नया अंतिम रूप दिया जा रहा है । कथा की व्यापक तैयारियो को लेकर बैठक की गई जिसमे अनेक सदस्यों को जिम्मेदारी सोपी गई।पूरे नगर और आस पास निमंत्रण देकर भागवत कथा को श्रवण कर जीवन कृतार्थ करने का आह्वान किया जा रहा है । सात दिवसीय होने वाले इस विशाल आयोजन में नानपुर, अलीराजपुर, जोबट, खट्टाली तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्र का सहयोग और सहभागिता पूरे उत्साह से होती है। माँ कालिका माता भागवत समिति व सकल हिंदू समाज ने समस्त आयोजन को सफल बनाने में सहयोग की अपील की है।

✍️ नानपुर से जितेन्द्र प्रसाद वाणी की रिपोर्ट

Tags :

Nanpur