Wed 06 May 2026

ब्रेकिंग

बंगाल में पहली बार खिला कमल भाजपाइयों ने मनाया जश्न

किनके कहा हुए तबादले देखिए इस लिस्ट में

कहा कि है ये तस्वीर जानिए इस खबर में

कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेघनगर का निरीक्षण

मकान सूचीकरण और आवास गणना)

सुचना

झाबुआ एमपी न्यूज24 एडिटर इन चीफ़ मोहम्मद जावेद शीशगर 9981165231 उप सांपादक राजा पठान 9977285255 विज्ञापन और खबरे लगवाने के लिए हमसे संपर्क करे धन्यवाद

कुशलगढ़ के पार्टी निवासी कादर खान को रतलाम जिले के बजाना में अज्ञात : बदमाशों ने चाकू दिखाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था जिसे रतलाम पुलिस ने 72 घंटे में आरोपी को पड़कर जेल की हवा खिलाई

कुशलगढ़ के पार्टी निवासी कादर खान को रतलाम जिले के बजाना में अज्ञात बदमाशों ने चाकू दिखाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था जिसे रतलाम पुलिस ने 72 घंटे में आरोपी को पड़कर जेल की हवा खिलाई

इमरान खान थांदला

डकैती की घटना-दिनांक 13.04.2026 को फरियादी कादर खां पिता मीर मो. मकरानी उम्र 60 वर्ष निवासी ग्राम पाटी कुशलगढ थाना कुशलगढ जिला बांसवाडा द्वारा रिपोर्ट किया कि फरियादी अपनी पुत्री के साथ जावरा में शादी के कार्यक्रम से वापस घर जाते समय ग्राम रतनगढ़पीठ माही नदी पुल पर अज्ञात बदमाशों द्वारा चाकु दिखाकर पर्स जिसमे रखे 05 हजार रुपये व आधार कार्ड ड्रायविंग लायसेंस, पेन कार्ड, जनआधार कार्ड तथा लडकी का पर्स जिसमे रखे 15 हजार रुपये व एयररिंग व मंगलसुत्र पुराने इस्तेमाली तथा कपडो का भरा बैग व दीवार घडी 02 लुट कर भाग गये थे । जिस पर थाना बाजना पर अपराध क्रं. 164/26 धारा 309(4),309(6) बी.एन.एस. का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

दूसरी घटना का विवरण - दिनांक 14.04.2026 को फरियादीया चम्पा बाई पति सुनिल झोड़िया उम्र 30 साल निवासी ग्राम देवीपाड़ा थाना बाजना द्वारा रिपोर्ट किया कि मामा ससुर के घर शादी में डी. जे. पर नाचने की बात को लेकर विवाद होने पर निलेश झोड़िया व उसके अन्य साथियों द्वारा फरियादी के पति के साथ एक मत होकर चाकु व पत्थरो से मारपीट की जिससे फरियादीया के पति सुनील झोडिया की मृत्यु हो गई। जिस पर से थाना बाजना में अपराध क्रं. 170/26 धारा 103(1) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस कार्यवाही का विवरण– उक्त दोनो प्रकरणो की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय रतलाम श्री अमित कुमार के निर्देशन एवं श्रीमान अति. पुलिस अधीक्षक महोदय रतलाम श्री विवेक कुमार के मार्गदर्शन में श्रीमान एसडीओपी महोदय सैलाना श्री नीलम बघेल के नेतृत्व में प्रकरण में घटना से फरार आरोपीयों की पतारसी हेतु विशेष टीम का गठित की गई । जिसके द्वारा प्रकरण के आरोपी निलेश पिता नारु झोडिया नि. चिकनी, शंम्भु पिता कालु भाभर नि. रतनगढ पीठ, सुभाष पिता लक्ष्मण सिंगाड नि. पिपलीपाडा, तोलु पिता राजु खराडी नि. मलवासी को पृथक पृथक जगहों से अभिरक्षा में लेकर पुछताछ की गई जिन्होने दोनों घटना कारीत करना स्वीकार किया । आरोपीयों द्वारा मेमोंरेण्डम में अन्य आरोपी अश्विन कटारा का शामिल होना बताया, जिसकी तलाश जारी हैं।

जप्तीः- घटना मे प्रयुक्त 02 मोटर सायकिल ।

गिरफ्तार आरोपीगण-

01.निलेश पिता नारु झोडिया नि. चिकनी थाना बाजना

02.शंम्भु पिता कालु भाभर नि. रतनगढ पीठ थाना बाजना

03.सुभाष पिता सोहन सिगाड नि. पिपलीपाडा थाना बाजना

04.तोलु पिता राजु खडिया नि. मलवासी थाना रावटी

फरार आरोपी- अश्विन कटारा निवासी केलदा थाना शिवगढ़ हाल बिबड़ोद

सराहनीय भूमिका– उपरोक्त घटना की पतारसी एवं आरोपी की गिरफ्तारी में निरीक्षक मनीष डावर थाना प्रभारी बाजना,निरी. सुरेन्द्र गडरिया थाना प्रभारी रावटी निरी. अर्जुन सेमलिया थाना प्रभारी सरवन, निरीक्षक अमित कोरी, उनि रामसिंह खपेड़,उनि जीवन बारिया, सउनि योगेश निनामा, ,lसउनि कालु सिंह जामोद,सउनि योगेश निनामा, प्र आर लक्ष्मीनारायण सूर्यवंशी, प्र आर मनमोहन शर्मा, प्र आर हिम्मत सिंह, कार्यवाहक प्र.आर.656 नीरज त्यागी, आर. 1140 कमलेश हारी ,आर.1161 शंकर राव शिन्दे, आर. 832 सन्नी मईड़ा, आर.954 प्रेमसिंह, आर.707 नरवर मईडा, आर विपुल भावसार, आर राहुल पाटीदार की की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Tags :

कुशलगढ़ भासवाड़ा रतलाम