Wed 06 May 2026

ब्रेकिंग

बंगाल में पहली बार खिला कमल भाजपाइयों ने मनाया जश्न

किनके कहा हुए तबादले देखिए इस लिस्ट में

कहा कि है ये तस्वीर जानिए इस खबर में

कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेघनगर का निरीक्षण

मकान सूचीकरण और आवास गणना)

सुचना

झाबुआ एमपी न्यूज24 एडिटर इन चीफ़ मोहम्मद जावेद शीशगर 9981165231 उप सांपादक राजा पठान 9977285255 विज्ञापन और खबरे लगवाने के लिए हमसे संपर्क करे धन्यवाद

इकलेरा बना स्वच्छता और विकास का : का आदर्श गाँव, सरपंच सरवन पाटीदार की पहल रंग लाई

जावेद शीशगर

Tue, Jul 15, 2025 0 Views

इकलेरा बना स्वच्छता और विकास का आदर्श गाँव, सरपंच सरवन पाटीदार की पहल रंग लाई

✍️ रिपोर्ट: शाहिद अंसारी

ग्राम पंचायत इकलेरा अब विकास और स्वच्छता का प्रतीक बनता जा रहा है।

जिला राजगढ़ की तहसील पचोर अंतर्गत ग्राम पंचायत इकलेरा विकास की दिशा में लगातार अग्रसर है। ग्राम सरपंच सरवन पाटीदार के नेतृत्व में गाँव में व्यापक स्तर पर विकास कार्य संपन्न किए जा रहे हैं।

गली-मोहल्लों से लेकर मुख्य चौराहों और सार्वजनिक स्थलों तक स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिससे ग्राम की तस्वीर ही बदल गई है। जगह-जगह नालियों की सफाई, कचरा प्रबंधन और नियमित साफ-सफाई से गाँव स्वच्छता की मिसाल बनता जा रहा है।

इसके साथ ही आरसीसी नालियों का निर्माण, छात्रावास और स्कूल परिसरों की बाउंड्री वॉल, आंगनवाड़ी भवन का निर्माण, और हाट बाजार में व्यापारियों के लिए बैठक हेतु उटले की व्यवस्था जैसे विकास कार्य भी तेज़ी से पूरे किए गए हैं।

ग्राम के शमशान घाट एवं कब्रिस्तान में मोरम डालकर रास्तों का सुधार, पौधारोपण अभियान, और कुएँ के निर्माण जैसे कार्यों ने भी गाँव की बुनियादी ज़रूरतों को मजबूती दी है।

इन कार्यों से प्रभावित होकर ग्रामवासियों ने सरपंच श्री सरवन पाटीदार का आभार व्यक्त किया है। ग्रामीणों का कहना है कि सरपंच द्वारा किए गए कार्य न सिर्फ़ वर्तमान की ज़रूरतों को पूरा कर रहे हैं, बल्कि भविष्य की मजबूत नींव भी रख रहे हैं।

Tags :

इकलेरा