झाबुआ पुलीस लाइन में आयोजित हुई जनरल परेड। : पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल ने की जनरल परेड का निरीक्षण।
जावेद शीशगर
Fri, May 30, 2025 0 Views
झाबुआ पुलीस लाइन में आयोजित हुई जनरल परेड।
पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल ने की जनरल परेड का निरीक्षण।
झाबुआ से चंद्रशेखर राठौर की रिपोर्ट
झाबुआ, 30 मई 2025 जिला पुलिस लाइन झाबुआ में आज आयोजित जनरल परेड का पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल द्वारा निरीक्षण किया गया। उन्होंने परेड की सलामी ली और तत्पश्चात उपस्थित राजपत्रित एवं अराजपत्रित अधिकारियों/कर्मचारियों के टर्नआउट का बारीकी से निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने परेड की गुणवत्ता में और अधिक सुधार लाने के उद्देश्य से आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। परेड में रोड इंतजाम, फायरिंग अभ्यास सहित विभिन्न प्रकार की ड्रिल का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर एसडीओपी झाबुआ श्रीमती रूपरेखा यादव, उप पुलिस अधीक्षक कमलेश शर्मा, रक्षित निरीक्षक अखिलेश राय सहित जिले के समस्त थाना प्रभारी एवं अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tags :
Jhabua