केशव इंटरनेशनल स्कूल का गौरव : छात्र केशव चौहान ने JEE मेन्स में 94 परसेंटाइल प्राप्त कर JEE एडवांस के लिए किया क्वालीफाई
जावेद शीशगर
Wed, Apr 23, 2025 0 Views
केशव इंटरनेशनल स्कूल का गौरव: छात्र केशव चौहान ने JEE मेन्स में 94 परसेंटाइल प्राप्त कर JEE एडवांस के लिए किया क्वालीफाई

केशव इंटरनेशनल स्कूल एक बार फिर गर्वित है! हमारे कक्षा 12वीं के होनहार छात्र केशव पिता बल्लू सिंह चौहान ने JEE मेन्स 2025 में 94 परसेंटाइल हासिल कर विद्यालय व परिवार का नाम रोशन किया है। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ ही केशव ने JEE एडवांस के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
केशव की इस उपलब्धि के पीछे उनकी कठिन मेहनत, दृढ़ संकल्प और शिक्षकों का मार्गदर्शन है। केशव प्रारंभ से ही पढ़ाई में मेधावी रहे हैं और विज्ञान तथा गणित में विशेष रुचि रखते हैं।
केशव इंटरनेशनल स्कूल की यह मान्यता रही है कि यदि सही मार्गदर्शन और भारतीय संस्कारों के साथ शिक्षा दी जाए तो विद्यार्थी हर चुनौती में सफल हो सकते हैं। केशव चौहान की यह उपलब्धि उसी विचारधारा का सजीव उदाहरण है।
विद्यालय परिवार की ओर से केशव को ढेरों शुभकामनाएं और आगामी JEE एडवांस परीक्षा के लिए हार्दिक बधाई!
Tags :
Jhabua