भाजपा जुमला पार्टी, भाजपा की कथनी और करनी में अंतर - : राष्ट्रीय महासचिव शमीम आलम का आरोप# झाबुआ एमपी न्यूज़24 रतलाम जिला ब्यूरो चीफ जगदीश राठौर
जावेद शीशगर
Wed, Apr 16, 2025 0 Views
भाजपा जुमला पार्टी, भाजपा की कथनी और करनी में अंतर -राष्ट्रीय महासचिव शमीम आलम का आरोप# झाबुआ एमपी न्यूज़24 रतलाम जिला ब्यूरो चीफ जगदीश राठौर
अखिल भारतीय किसान कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव शमीम आलम मध्य प्रदेश के दौरे के दौरान मंगलवार को वरुण श्रोत्रिय एडवोकेट मित्र मंडल जावरा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस नेता वरुण श्रोत्रिय एडवोकेट के निवास मुगल पूरा जावरा जिला रतलाम पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए । कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने की । श्री शमीम आलम ने अपने उद्बोधन में भाजपा की कथनी और करनी में फर्क के बारे में विस्तृत में अपनी बात कही और भाजपा पर जातिवाद के आधार पर राजनीति करने के खुल कर आरोप लगाए ओर कहा कि हम सबको मिलकर एक जुटता के साथ मिलकर काम करना है और भाजपा को पूरे देश से उखाड़ फेंकना हे, पूरे देश मे किसान त्राहि - त्राहि कर रहा है । किसानो के साथ छलावा किया जा रहा है किसानो को एम एस पी समर्थन मूल्य नहीं मिल रहा है हज़ाओं की संख्या मे किसान भाई शहीद हो गये हैं जिनके प्रत्येक परिवार को एक करोड़ मुआवज़ा की मांग करते हैं भाजपा जुमला पार्टी जिसके करनी कथनी मे बहुत अंतर है इधर श्रीमती सोनिया गाँधी व राहुल गाँधी के ऊपर फर्ज़ी सीबीआई के सहारे चार्ज शीट दाखिल कराया है अपनी नाकामी को छिपाने के लिए ऐसा कर दबाव की राजनीति बीजेपी कर रही है जिसकी मैं घोर निन्दा करता हूं । कार्यक्रम के अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने भाजपा पर पैसो के बल पर राजनीति करने के आरोप लगाए कार्यक्रम के आयोजक वरुण श्रोत्रिय एडवोकेट ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा आज भाजपा देश को गलत दिशा में ले जाने का प्रयास कर रही है. कांग्रेस के नेताओं पर झूठे मुकदमे थोप रही हे और दबाव की राजनीति कर रही हैं इस कारण ये आयोजन कांग्रेस की एकता और संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए किया गया है ।कार्यक्रम को जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष राजेश भरावा, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती वंदना पुरोहित, कांग्रेस नेता नीति राज सिंह, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राधेश्याम चौहान, जगदीश यादव, रामनारायण धाकड़, धर्मेंद्र शर्मा, प्रेमसिंह गामड़, कृष्णा पाटीदार, ओमप्रकाश कुमावत, शिव कंडारे श्रीमति संजू भाटी, श्रीमती पद्मा हिंगड पार्षद, रशीद भाई पार्षद पप्पू चारोडिया (पार्षद प्रतिनिधि) उबैद अंसारी एडवोकेट, लोकेश विजवा, दिनेश पुरोहित, चंद्र शेखर शर्मा, पूर्व जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष यास्मीन खान, श्रीमती आरिफा कछावा, प्रदेश मीडिया सचिव कादिर एहमद, हीरालाल पाटीदार, प्रकाश पाटीदार, वर्दीचन्द बारोड़ फारुख भाई ,रामनारायण राठौर अजय श्रीवास्तव एडवोकेट, श्रीमती शशि श्रोत्रिय सहित अनेक नेताओं ने संबोधित किया । कार्यक्रम में अतिथियों का सम्मान वरुण श्रोत्रिय एडवोकेट मित्र मंडल द्वारा शाल साफा एवं पुष्प माला पहना कर किया गया । आयोजन में रतलाम जावरा , पिपलोदा आलोट सहित पूरे जिले से कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित हुए जिनमें प्रमुख रूप से वर्दीचंद पाटीदार समय श्रोत्रिय दशरथ बोरिया, शेखर नामदेव, बबलू भाई नरसिंह मावता, अंबाराम बोडाना, गोवर्धन लाल बोडाना, जमालुद्दीन भाई, सद्दाम कुरेशी, शंकरलाल मालवीय, पूर्व सरपंच नरेंद्र सिंह पुरोहित, हीरालाल पाटीदार, बाबूलाल पाटीदार, वर्दी चंद बारोट, पप्पू लाल राणी गांव, अनोखी लाल मीणा, पीरु लाल सूर्यवंशी, प्रहलाद पवार, इमरान मंसूरी, शिवलाल भूतेड़ा, बबलू भाई लसूडिया, राजू, यासीन मंसूरी, हीरालाल परमार, विनोद ओरा, पार्षद सलमान खान, महबूब मंसूरी मोहम्मद उमर भाई, असलम कुरैशी, राजा भाई ,सद्दाम खान, सुरेंद्र जैन मोना भाई, सतीश सोनू, पूर्व पार्षद श्रीमती श्यामा पारखी , कीर्ति कुमार अनोखीलाल मीणा, कैलाशी बाई, राजश्री जाटव, पप्पू लाल बारोट, इमरान मंसूरी व हीरालाल परमार सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे । कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कांग्रेस नेता विनोद मेहता ने किया । आभार प्रदर्शन कांग्रेस नेता रिजवान पठान ने व्यक्त किया।
Tags :
Jaora
Ratlam