: बड़ी चौपाटी से बड़नगर रोड ब्रिज तक बनेगी आदर्श सड़क,
जावेद शीशगर
Wed, Oct 9, 2024 0 Views
बड़ी चौपाटी से बड़नगर रोड ब्रिज तक बनेगी आदर्श सड़क,
पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने मार्ग का किया सर्वे, स्टिमेन्ट बनाने के दिए निर्देश,
सात सात मीटर की 2 सड़क, बीच मे डिवाइडर व दोनो और कवर्ड नाले का होगा निर्माण,
बदनावर। बड़ी चौपाटी से बडनगर रोड पर स्थित उज्जैन बदनावर फोरलेन ब्रिज तक उड़ने वाली धूल से अब लोगो को राहत मिलने जा रही है। करीब 2 किलोमीटर लंबी सड़क को आदर्श सड़क के रूप में विकसित करने का काम शुरू होने जा रहा है। इसके लिए बुधवार को पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने उक्त सड़क का सर्वे किया व स्टिमेन्ट बनाने के निर्देश दिए।
उज्जैन से बदनावर तक बना नया फोरलेन मॉर्ग रतलाम रोड पर लेबड़ नयागांव फोरलेन को क्रॉस कर पेटलावद रोड़ पर नागेश्वर के पास समाप्त हो रहा है। बड़ी चौपाटी से करीब 2 किलोमीटर दूर बडनगर रोड़ पर पोल्ट्री फार्म के पास बायपास बनाया गया है। बायपास से बड़ी चौपाटी तक बनी सड़क खराब होने से बड़े बड़े गड्ढे हो रहे है। इससे दिनभर धूल के गुब्बारे उड़ने से इस मॉर्ग से गुजरने वाले राहगीरों के साथ ही रहवासी परेशान है। खराब सड़क से आए दिन दुर्घटना हो होती रहती है। इसको लेकर नगर परिषद अध्यक्ष मीना शेखर यादव ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को मांग पत्र देकर 752 डीएनएच उज्जैन बदनावर से एसएच 18 टूलेन मॉर्ग को फोरलेन निर्माण की मांग कर बताया था कि इस मॉर्ग पर वाहनों का ट्रैफिक ज्यादा होने से मॉर्ग पर आवागमन ज्यादा होता है। इसलिए इसे आदर्श सड़क के रूप में विकसित किया जाए।
मुख्यमंत्री कार्यालय के निर्देश पर बुधवार को पीडब्ल्यूडी विभाग के कार्यपालन यंत्री जयदेव गौतम व पीडब्ल्यूडी विभाग के एसडीओ एसके जैन आदि ने नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि शेखर यादव की उपस्थिति में सड़क का सर्वे किया व मार्ग निर्माण के लिए एसडीओ को स्टिमेन्ट तैयार करने का निर्देश दिया।
20 मीटर की बनेगी सड़क,
नगर परिषद अध्यक्ष मीना शेखर यादव ने बताया कि बड़ी चौपाटी से पोल्ट्री फार्म ब्रिज तक करीब 2 किलोमीटर की सड़क को बनाने का काम जल्द शुरू होगा। 20 मीटर की आदर्श सड़क बनाएगे। इस मॉर्ग पर सात सात मीटर की दो सड़क बनेगी। बीच मे करीब 2 मीटर के डिवाईडर बनेंगे। जिसमे सौर ऊर्जा लाईटींग लगाएंगे। इसके अलावा सड़क के दोनों ओर दो दो मीटर के कवर्ड नाले का निर्माण होगा। वही पेवर्स लगाकर पुटपाथ भी तैयार किया जाएगा।
Tags :