Wed 06 May 2026

ब्रेकिंग

बंगाल में पहली बार खिला कमल भाजपाइयों ने मनाया जश्न

किनके कहा हुए तबादले देखिए इस लिस्ट में

कहा कि है ये तस्वीर जानिए इस खबर में

कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेघनगर का निरीक्षण

मकान सूचीकरण और आवास गणना)

सुचना

झाबुआ एमपी न्यूज24 एडिटर इन चीफ़ मोहम्मद जावेद शीशगर 9981165231 उप सांपादक राजा पठान 9977285255 विज्ञापन और खबरे लगवाने के लिए हमसे संपर्क करे धन्यवाद

नक्सली मुठभेड़ में हॉकफोर्स के इंस्पेक्टर शहीद : कल बोहानी पहुंचेगा शह : शहीद का पार्थिव शरीर बोहानी सहित पुरे नरसिंहपुर जिले में शौक की लहर : सीएम डॉ. मोहन यादव पहुंचेंगे बोहानी

जावेद शीशगर

Thu, Nov 20, 2025 0 Views

नक्सली मुठभेड़ में हॉकफोर्स के इंस्पेक्टर शहीद : कल बोहानी पहुंचेगा शहीद का पार्थिव शरीर

बोहानी सहित पुरे नरसिंहपुर जिले में शौक की लहर : सीएम डॉ. मोहन यादव पहुंचेंगे बोहानी

आशीष शर्मा मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र की टीम को लीड कर रहे थे, दो वीरता पदक भी मिल चुके

स्वदेश समाचार (रजनीश कुमार कौरव) @ गाडरवारा। बालाघाट में नक्सलियों से मुठभेड़ में हॉक फोर्स के इंस्पेक्टर आशीष शर्मा शहीद हो गए। उन्हें गोली लगी थी। एंटी नक्सल ऑपरेशन डीजीपी पंकज श्रीवास्तव ने इसकी पुष्टि की है। डीजीपी ने बताया कि बुधवार को मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ ने जॉइंट ऑपरेशन चलाया था।

तीनों राज्यों के सीमावर्ती क्षेत्र के बोर तालाब के पास नक्सलियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। पुलिस के पहुंचने पर नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई। तीनों टीम को लीड कर रहे इंस्पेक्टर आशीष शर्मा को गोली लग गई। उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

नरसिंहपुर कलेक्टर रजनी सिंह, एसपी डॉ. ऋषिकेश मीना, एएसपी संदीप भूरिया, अनुविभागी राजस्व अधिकारी गाडरवारा कलावती ब्यारे, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी गाडरवारा रत्नेश मिश्रा, थाना प्रभारी गाडरवारा विक्रम रजक, सीहोरा चौकी प्रभारी विजय पाल सिंह समेत पुलिस बल शहीद आशीष शर्मा के घर बोहानी पहुचे स्थानीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

एएसपी ने बताया कि अभी शहीद के घर में जानकारी नहीं दी है। सिर्फ उनके भाई को बताया है, जो पार्थिव शरीर लेने बालाघाट के लिए रवाना हो गए हैं।

*जनवरी में होने वाली थी शादी*

बताया जा रहा है कि आशीष शर्मा मूल रूप से नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा में बोहानी गांव के रहने वाले थे। उनका चयन 2016 में सब इंस्पेक्टर के पद पर हुआ था। इससे पहले, वे इंटेलिजेंस में आरक्षक के पद पर सेवाएं दे रहे थे। नक्सलियों का एनकाउंटर करने पर पुरस्कार स्वरूप मध्य प्रदेश सरकार ने आउट ऑफ टर्न प्रमोशन दिया था। पिछले दो साल में भारत सरकार से उन्हें दो वीरता पदक मिला।

*सीएम सहित नरसिंहपुर जिले के मंत्री और विधायकों ने एक्स पर पोस्ट कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि*

सीएम डॉ. मोहन यादव, कैबिनेट मंत्री राव उदय प्रताप सिंह, प्रहलाद पटेल, विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल (मुलायम भैया) महेंद्र नागेश ने आशीष शर्मा को X पर एवं अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर श्रद्धांजलि देते हुए लिखा- आज मध्य प्रदेश हॉक फोर्स के निरीक्षक आशीष शर्मा नक्सलियों से मुठभेड़ में वीरगति को प्राप्त हुए। मैं उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की संयुक्त टीम द्वारा छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव के जंगलों में नक्सल विरोधी ऑपरेशन के दौरान उन्होंने अभूतपूर्व वीरता और साहस का प्रदर्शन किया।

नक्सल उन्मूलन के राष्ट्रीय अभियान में उनका सर्वोच्च बलिदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। उन्हें पूर्व में कर्तव्य के दौरान अदम्य साहस, असाधारण बहादुरी प्रदर्शित करने के लिए दो बार भारत सरकार द्वारा वीरता पदक से सम्मानित किया गया था।

ब्यूरो चीफ़ नरसिंहपुर

लोकेशन -बोहानी

ओमप्रकाश मेहरा

Tags :

नरसिंहपुर