शहर में आवारा कुत्तों के आतंक पर कांग्रेस पार्षदों का धरना प्रदर्शन : नेता प्रतिपक्ष अजीज मंसूरी ने कई बार शिकायतों और ज्ञापनों के माध्यम से समस्या को उठाया पर न.पा. ने कोई स्थायी समाधान नही
Wed, Sep 17, 2025 0 Views
शाजापुर। शहर में लगातार बढ़ते आवारा कुत्तों के आतंक से परेशान नागरिकों की समस्याओं को लेकर बुधवार को कांग्रेस पार्षदों ने नगर पालिका के विरुद्ध जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। पार्षदों ने नगरपालिका प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि शहर के विभिन्न वार्डों में आवारा कुत्तों के झुंड खुलेआम घूम रहे हैं, और आए दिन लोगों को घायल कर रहे हैं। कई बच्चों और बुजुर्गों के कुत्तों के हमले का शिकार होने के मामले सामने आए हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। धरना प्रदर्शन में कांग्रेस पार्षदों ने नगरपालिका गेट के सामने बैठकर नारेबाजी की और तख्तियां लहराकर अपनी नाराजगी जाहिर की। पार्षदों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही आवारा कुत्तों को पकड़ने की ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा। नगरपालिका नेता प्रतिपक्ष अजीज मंसूरी ने कहा कि कई बार शिकायतों और ज्ञापनों के माध्यम से समस्या उठाने के बावजूद नगरपालिका ने कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला। उनका कहना था कि आवारा कुत्तों के कारण लोग शाम को घरों से निकलने से भी डरते हैं। पार्षदों ने नायब तहसीलदार नाहिद अंजूम को ज्ञापन सौंपकर मांग की कि नगरपालिका से जल्द विशेष अभियान चलवाकर कुत्तों को शहर से दूर कराया जाए, ताकि नागरिक सुरक्षित महसूस कर सकें। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष इरशाद खान, राजेश पारछे, नीरज वैष्णव, सत्या वात्रे, सलमान खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्षद मौजूद थे।
झाबुआ एम.पी. न्यूज 24 शाजापुर से इरफान मंसूरी की रिपोर्ट।
मध्यप्रदेश ब्यूरो
इरफान मंसूरी
मोबाइल - 90397-17661
Tags :
शाजापुर